एशिया कप 2023 की तारीखें नजदीक आ रही हैं, उसी तरह से कुछ बड़े अपडेट्स भी सामने आने लगे हैं। अब बड़ी सूचना यह है कि पहली बार टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान लिखा रहेगा।

Asia Cup 2023. ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान लिखा जाएगा। इसके पीछे का कारण यह है कि एशिया कप 2023 का मेजबान देश पाकिस्तान है और टीम की जर्सी पर पाकिस्तान एशिया 2023 प्रिंट किया जाएगा। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहली बार पाकिस्तान लिखी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी। यह दोनों देशों ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस के लिए अनोखा अनुभव होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें उनकी जर्सी पर पाकिस्तान लिखा हुआ है। इस फोटो पर फैंस का भी रिएक्शन आने लगा है। माना जा रहा है कि ऐसा इसलिए होगा क्योंकि पाकिस्तान एशिया कप 2023 का होस्ट नेशन है। जहां तक टूर्नामेंट की बात है तो भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज पर दो मुकाबले हो सकते हैं। यदि दोनों टीमें फाइनल तक पहुंचती हैं तो तीसरा मुकाबला भी देखने को मिलेगा।

Scroll to load tweet…

पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया

एशिया कप को लेकर पहले ही काफी विवाद हो चुका है और दोनों देशों के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं भी हुईं। लेकिन अब यह तय किया गया है कि भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। दोनों देशों के मैच श्रीलंका के मैदानों पर खेले जाएंगे। हालांकि पाकिस्तान ने भी धमकी दी थी कि यदि भारतीय टीम यहां का दौरा नहीं करती है तो पाकिस्तान भी वनडे वर्ल्डकप के लिए भारत नहीं जाएगा। लेकिन बाद में सभी विवादों को सुलझा लिया गया है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के मैच न्यूट्रल स्थान यानी श्रीलंका में होंगे। जबकि वनडे वर्ल्डकप के लिए पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भारत का दौरा करेगी।

यह भी पढ़ें

जब लस्ट स्टोरी की एक्ट्रेस के साथ फ्लर्ट करते नजर आए थे विराट कोहली, वायरल हो रहा तमन्ना भाटिया और उनका Throwback video