BCCI Central Contract Salary: बीसीसीआई ने मेंस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की नई सूची जारी कर दी है। इस बार 4 ग्रेड में कुल 34 खिलाड़ियों का नाम शामिल है, जो 2024-25 वार्षिक अनुबंध में शामिल रहेंगे। आईए जानते हैं, इन सभी को कितने रुपए मिलेंगे। 

BCCI Annual Contract Salary: भारतिय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पुरुष खिलाड़ियों के लिए वार्षिक केंद्रीय अनुबंध जारी कर दी है। पिछले बार के मुकाबले इस साल लिस्ट में 30 की जगह 34 खिलाड़ियों को जगह मिली है। सभी को 4 ग्रेड में बांटा गया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा को ग्रेड ए+ में रखा गया है। बीते वार्षिक अनुबंध में भी ये 4 बड़े खिलाड़ी इसी ग्रेड में थे। इसके अलावा 5 नए चेहरों की एंट्री हुई है। वहीं, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की दोबारा से वापसी हो गई। इसी बीच आईए इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताते हैं, कि इन सभी भारतीय क्रिकेटरों को सालाना कितने रुपए दिए जाएंगे?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ग्रेड ए+ में शामिल भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट

क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टेस्ट, टी20 और वनडे खेलने वाले खिलाड़ियों को ग्रुप ए+ में रखा जाता है, जिसमें फिलहाल रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है। अब रोहित, जडेजा और कोहली दोनों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इसके बाद भी बीसीसीआई ने इन 3 खिलाड़ियों को इसी सूची में बनाए रखा है।

Scroll to load tweet…

साल 2024-25 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ी

  • ग्रेड ए+: रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह।
  • ग्रेड ए: मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल।
  • ग्रेड बी: श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल।
  • ग्रेड सी: ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल और शिवम दुबे।

BCCI के कॉन्ट्रैक्ट में किस ग्रेड में कितने रुपए मिलते है?

बीसीसीआई द्वारा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के लिए 4 ग्रुप बनाए गए हैं, जिसमें ग्रेड (Grade)-ए+(A+), ए (A), बी(B) और सी(C) शामिल है। सबसे पहले ग्रेड ए + में रहने वाले सभी खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपए की राशि दी जाती है। वहीं, ए में शामिल प्लेयरों को 5 करोड़, बी वाले को 3 करोड़ और सी में रहने वाले को 1 करोड़ रुपए मिलते हैं।

  • ग्रेड ए+: 7 करोड़ सालाना
  • ग्रेड ए: 5 करोड़ सालाना
  • ग्रेड बी: 3 करोड़ सालाना
  • ग्रेड सी: 1 करोड़ सालाना