IPL से पहले वाइफ के साथ मेजर कपल गोल देते नजर आए विराट कोहली, शेयर की धांसू पिक्चर
स्पोर्ट्स डेस्क: 31 मार्च को आईपीएल के आगाज से पहले गुरुवार की रात विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई में डिओर इवेंट में शामिल होने पहुंचे। जहां से उनकी शानदार तस्वीरें वायरल हो रही है।आइए आपको भी दिखाते हैं विरुष्का का लेटेस्ट अंदाज..
| Published : Mar 31 2023, 08:25 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
भारतीय क्रिकेट टीम और आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल से पहले धांसू अंदाज में नजर आए। हाल ही में उन्होंने अपने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है और लिखा कल रात के बारे में।
इन तस्वीरों में विराट अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ मेजर कपल गोल देते नजर आ रहे हैं और दोनों रोमांटिक पिक्चर्स क्लिक करवा रहे हैं।
इन फोटोज में विराट और अनुष्का के लुक की बात की जाए तो अनुष्का ने ब्राइट येलो कलर का जम सूट पहना हैं। उसके साथ बेहद ही सटल मेकअप, ओपन हेयर और एक छोटा सा येलो बैग कैरी करके अपने लुक को पूरा किया है।
वहीं, विराट कोहली व्हाइट राउंड नेक टीशर्ट और ब्राउन ब्लेजर और पेंट में काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। अपने लुक को स्पोर्टी रखते हुए उन्होंने व्हाइट कलर के स्नीकर्स पहनें।
दोनों की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और आधे घंटे के अंदर ही 6.5 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।
फैंस भी विराट अनुष्का की इन तस्वीरों पर अपना दिल हारते हुए नजर आ रहे कोई उन्हें दुनिया का बेस्ट कपल कह रहा है, तो किसी ने लिखा ईस्ट और वेस्ट किंग कोहली इज द बेस्ट।
बता दें कि विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग में 2 अप्रैल से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे जहां पर उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी।
और पढ़ें- विराट कोहली ने बेच दी अपनी करोड़ों की कारें, जाने आखिर क्यों लिया किंग ने ऐसा फैसला