IPL 2025 खत्म होने के बाद प्राइज मनी का आयोजन हुआ। एक तरह जहां आरसीबी और पंजाब की करोड़ों मिले, तो वहीं दूसरी ओर बेस्ट क्रिकेट मैदान का अवॉर्ड भी दिया गया।

Best Pitch Award Of IPL 2025: आईपीएल 2025 सीजन खत्म हो चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहला खिताब भी अपने नाम कर लिया है। 3 जून को खेले गए फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर आरसीबी ने इतिहास बनाया। इस जीत के बाद रजत पाटीदार की अगुवाई वाली बेंगलुरु पर पैसों की बरसात हुई। टीम को 20 करोड़ रुपए की ईनाम राशि के साथ कप भी दिया गया। वहीं, फाइनल में हारने वाली टीम पंजाब को 12 करोड़ 50 लाख रुपए मिले। लेकिन क्या आप जानते हैं बेस्ट क्रिकेट मैदान का अवॉर्ड किसे मिला? आईए हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ को बेस्ट पिच के अवॉर्ड मिला है। इस मैदान को ईनाम राशि के तौर पर 50 लाख रुपए की राशि दी गई। इस सीजन में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कुल 7 मुकाबले खेले गए थे।

सभी लोगों के मेहनत का मिला फल

DDCA के अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा कि "यह अवॉर्ड हमारे सभी क्यूरेटरों, स्टाफ और प्रबंधन के मेहनत की वजह से मिला है। आने वाले फ्यूचर में भी हम क्रिकेट के बुनियादी ढांचे का हाइ स्तर बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।"

20 हजार करोड़ की ताकत: जानें BCCI की कमाई के पीछे क्या है राज?

दिल्ली क्रिकेट के लिए यह गौरवान्वित पल

उनके अलावा दिल्ली क्रिकेट क्लब संघ के अध्यक्ष शिखा कुमार ने आगे कहा कि "यह मान्यता अरुण जेटली स्टेडियम को वर्ल्ड लेवल स्तर पर बदलने के हमारे सामूहिक दृष्टिकोण को मान्य करती है। दिल्ली क्रिकेट के लिए यह गौरवान्वित पल है।"

मुकाबले के पीछे समर्पित टीम का हाथ

वहीं, डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा ने इस अवॉर्ड को मिलने के बाद कहा कि "हरेक लाजवाब मुकाबले के पीछे एक समर्पित टीम का सबसे बड़ा हाथ होता है। वो 24 घंटे मेहनत करती हैं। यह अवॉर्ड उनके खेल के प्रति जुनून और व्यावसायिकता को दर्शाता है।"

RCB celebration stampede case में सबसे बड़ी कार्रवाई, सीएम सिद्धारमैया ने इंस्पेक्टर से लेकर कमिश्नर तक किया सस्पेंड