IPL 2026 में आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। आज के मैच में जहां केएल राहुल, समीर रिजवी की बैटिंग पर फोकस होगा, वहीं गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज पर नजरें रहेंगी।
Delhi Capitals vs Gujarat Titans Live Streaming: आईपीएल 2026 में आज बुधवार 8 अप्रैल को 14वां मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले यह मैच मौजूद सीजन में दोनों ही टीमों के लिए तीसरा मुकाबला है। दिल्ली जहां अपने दोनों शुरुआती मैच जीत चुकी है, वहीं गुजरात दोनों हारकर अब इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी। ऐसे में ये आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। अगर आप भी इस मैच को एक भी लम्हा मिस नहीं करना चाहते हैं, तो जानिए इसे कहां और कैसे देख सकते हैं।
JioHotstar पर लाइव मैच कैसे देखें?
- आमतौर पर JioHotstar पर लाइव मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होता है। लेकिन अगर आप Jio, Airtel या Vi का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको अपना रिचार्ज प्लान जरूर चेक करना चाहिए।
- कई टेलीकॉम कंपनियां अपने कुछ खास प्लान्स में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन फ्री (Bundle Offer) देती हैं। ऐसे में आप बिना अलग से पैसे खर्च किए आसानी से लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं।
मोबाइल पर HD और 4K में मैच देखने का तरीका
अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसके लिए महंगा सब्सक्रिप्शन जरूरी नहीं है। आपके पास एक अच्छा और तेज इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। इसके बाद ऐप की सेटिंग में जाकर ‘Ultra HD/4K’ ऑप्शन चुन सकते हैं और शानदार क्वालिटी में मैच का मजा ले सकते हैं।
DC vs GT मैच टीवी पर कहां देखें?
अगर आप अपने परिवार के साथ टीवी पर मैच देखना पसंद करते हैं, तो Star Sports Network के चैनलों पर इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। यहां आप हिंदी, इंग्लिश, भोजपुरी और तमिल समेत कई भाषाओं में कमेंट्री सुन सकते हैं, जिससे आपका मैच देखने का अनुभव और बेहतर हो जाता है।
DC vs GT मैच की पूरी डिटेल्स
- मैच की तारीख: बुधवार, 8 अप्रैल 2026
- टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी)
- मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे
- मैदान: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स पॉसिबल प्लेइंग XI
अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, नीतीश राणा, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन, समीर रिजवी।
गुजरात टाइटंस पॉसिबल प्लेइंग XI
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, शाहरुख खान, कगीसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।


