Dewald Brevis: साउथ अफ्रीका लीग 2026 के लिए नीलामी में सीएसके के धाकड़ बल्लेबाज ने तहलका मचा दिया और इतिहास के सबसे महंगे क्रिकेटर बन गए हैं। इस खिलाड़ी ने एडम मारक्रम को नीलामी में पीछे छोड़ दिया है। 

SA20 Auction: साउथ अफ्रीका के टी20 लीग एसए20 के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन चल रहा है। इस बड़े नीलामी इवेंट में विश्व क्रिकेट के कई खिलाड़ियों की बोली लग रही है। इस लीग का चौथा सीजन 26 दिसंबर 2025 से स्टार्ट होगा, जिसके लिए कुल 6 टीमें (फ्रेंचाइजी) कुल 84 स्थानों के लिए बोली लगा रही है। इस नीलामी में साउथ अफ्रीका सहित कुल 541 खिलाड़ियों की बोली लगी है, जिसमें 300 साउथ अफ्रीका और 241 बाकी देशों के क्रिकेटर हैं। इस ऑक्शन में एक नया इतिहास चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ने बना दिया है, जिन्होंने एडम मारक्रम को पीछे छोड़ दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एसए20 के सबसे महंगे खिलाड़ी बने डेवाल्ड ब्रेविस?

दरअसल, एसए20 2026 के ऑक्शन में सीएसके के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस पर सबसे बड़ी बोली लगी है। इस धाकड़ बल्लेबाज के ऊपर 16.85 मिलियन रैंड की बोली लगी, जो इंडियन करेंसी में 8.30 करोड़ रुपए होगी। इस बड़ी बोली के साथ ही ब्रेविस ने नया इतिहास बना दिया और वो साउथ अफ्रीका लीग में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें प्रिटोरिया कैपिटल्स ने भारी रकम देकर खरीद लिया है। पिछले सीजन ब्रेविस एमआई कैप्टाउन के लिए खेल रहे थे। इस बोली में जोबर्ग सुपर किंग्स ने भी लंबी बोली लगाई, लेकिन अंत में बाजी कैपिटल्स मार गए।

डेवाल्ड ब्रेविस ने एडम मारक्रम को नीलामी में पछाड़ा

डेवाल्ड ब्रेविस ने अपने ही देश के स्टार क्रिकेटर एडम मारक्रम को नीलामी में पछाड़ दिया। जी हां, एक समय के लिए मारक्रम एसए20 के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे, जिन्हें डरबन सुपर जेंट्स ने 14 मिलियन रैंड में खरीदा था। सनराइजर्स ईस्टर्न कैप को 2 खिताब दिलाने वाले मारक्रम का इस ऑक्शन में बेस प्राइस 0.5 मिलियन रैंड रखा गया था। हालांकि, इस खिलाड़ी के लिए सनराइजर्स 12 रेंड तक चली गई, लेकिन बाद में सुपर जेंट्स ने बाजी पलट दी। अब ऐसा लगा कि मारक्रम अब तक के सबसे खिलाड़ी बन गए हैं, लेकिन कुछ ही मिनटों में डेवाल्ड ब्रेविस ने आकर सब चौपट कर दिया और महंगे खिलाड़ी बन गए।

आईपीएल 2025 में गरजा था ब्रेविस का बल्ला

आईपीएल 2025 में डेवाल्ड ब्रेविस ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अंत के कुछ मैचों में आकार लाजवाब बल्लेबाजी की थी और फैंस को खूब इंटरटेन किया। इस बल्लेबाज ने सीएसके के लिए सिर्फ 6 मैचों में 37.50 की औसत से 225 रन बनाए। इस बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 180.00 का रहा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में ब्रेविस ने 23 गेंदों पर 57 रन बनाए थे। उससे पहले केकेआर के खिलाफ भी 25 में 52 बनास थे।