IPL 2025: मुंबई इंडियंस के धुरंधर बल्लेबाज की एंट्री चेन्नई सुपर किंग्स में हो चुकी है। बाकी बचे मैचों के लिए सीएसके ने इस विदेशी खिलाड़ी को 2.2 करोड़ रुपए में खरीदा है। आईए इसके बारे में विस्तार से बताते हैं। 

Dewald Brevis Joined CSK: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुछ खास नहीं रहा है। टीम के द्वारा लगातार फ्लॉप प्रदर्शन के चलते सीएसके फैंस पूरी तरह से नाराज नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी भी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें कायम हैं। इसी बीच एक बहुत बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अचानक से MI के पूर्व खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस अब CSK टीम के साथ जुड़ गए हैं। एक खिलाड़ी को हटाकर ब्रेविस को टीम में रखा गया है। चेन्नई दल में विदेशी खिलाड़ी का एक पद खाली था, ऐसे में उसे भरने के लिए ब्रेविस को शामिल किया गया। ऐसे में टीम के सभी फैंस के दिल में खुशी की लहर उठ चुकी होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई इंडियंस के लिए कैसा रहा है डेवाल्ड ब्रेविस का प्रदर्शन?

साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस साल 2022 से ही मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे। 2024 में उन्हें केवल 3 मैचों में खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 3 इनिंग में 69 रन ही बना पाए थे। उसके पहले साल 2023 में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका दिया गया। जहां उनके बल्ले से 7 मैचों की 7 पारियों में 161 रन बनाए थे। गेंदबाजी में भी उनके नाम 1 विकेट दर्ज हैं। हालांकि, साउथ अफ्रीका टी20 लीग में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की थी। उनके बल्ले से 12 मैचों की 10 पारियों में 48.50 की औसत से 291 रन बनाए थे। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 73 नाबाद रहा। उन्होंने कुल 25 छक्के भी जड़ दिए।

Scroll to load tweet…

डेवाल्ड ब्रेविस के आने से मजबूत होगा CSK का मध्यक्रम

इंडियन प्रीमियर लीग मीडिया एडवाइजरी के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने बाकी बचे मैचों के लिए गुजरपनीत सिंह की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में रखा है। उन्हें 2.2 करोड़ रुपए में खरीदा गया है। मिडिल ऑर्डर में सीएसके का फॉर्म बेहद खराब रहा है। ऐसे में उनके आने से मध्यक्रम थोड़ा मजबूत नजर आएगा। टीम के अंदर एक भी ऐसा अनुभवी और तूफानी बल्लेबाज नहीं हैं, जो मिडिल ओवरों में तेजी से रन बनाए और विकेट बचाकर रखा। ब्रेविस के पास इन चीजों की अच्छी काबिलियत है। चेन्नई की कप्तानी भी अब एमएस धोनी के हाथों में है। पिछला मुकाबला भी टीम ने अपने नाम किए हैं। CSK का अगला मैच 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा