How Virat Kohli Proposed Anushka Sharma: 5 नवंबर को विराट कोहली अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगे। ऐसे में हम आपको बताते हैं विरुष्का की क्यूट सी लव स्टोरी के बारे में और कैसे विराट ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था।

Virat Anushka Proposal Story: बॉलीवुड और बी टाउन के सबसे फेमस और क्यूट कपल में से एक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हैं, जो लाखों-करोड़ों लोगों को इंस्पिरेशन देते हैं कि एक आइडियल रिश्ता कैसा होना चाहिए। हर अच्छे और बुरे वक्त में अनुष्का विराट कोहली के साथ रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विराट ने अनुष्का को शादी के लिए कैसे प्रपोज किया था? अगर नहीं, तो आइए आज हम आपको दिखाते हैं विराट का एक थ्रोबैक वीडियो जिसमें वो बता रहे हैं कि कैसे उन्होंने अनुष्का को शादी के लिए प्रपोज किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनुष्का को कैसे मिला था विराट से शादी का प्रपोजल

इंस्टाग्राम पर anushka_bliss_18 नाम से बने पेज पर विराट कोहली का एक थ्रोबैक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में विराट कोहली से जब पूछा गया कि उन्होंने अनुष्का को शादी के लिए कैसे प्रपोज किया था, तो उन्होंने कहा कि ये बहुत ही स्वाभाविक रूप से हुआ। हमने कभी कोई ऐसा प्लान नहीं बनाया। हम बस बैठे थे और हमने सोचा कि हमें लगता है कि अब हमें शादी कर लेनी चाहिए और अनुष्का ने भी यही सोचा, फिर क्या था बस हमारी शादी हो गई। विराट ने ये भी बताया कि हमें एक दूसरे को सरप्राइज करने के लिए कभी भी कोई प्लान नहीं बनाना पड़ता, क्योंकि हम हमेशा एक ही चीज सोचते हैं। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि मुझे कभी भी किसी के साथ ऐसा रिलेशन महसूस नहीं हुआ, इसलिए हमें कभी भी कुछ स्पेशल करने की जरूरत नहीं पड़ी। हमेशा सारी चीज ऑर्गेनिक रूप से ही हुई।

View post on Instagram

और पढ़ें- नेम-फेम सब भूल लंदन में आम इंसान की तरह घूमते दिखें विरुष्का

रोचक वजहः विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को न्यूजीलैंड के कैफे से क्यों किया गया था बाहर?

कैसे शुरू हुई थी विराट और अनुष्का की लव स्टोरी

2013 में विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम का एक अहम हिस्सा था और अनुष्का शर्मा भी बॉलीवुड की सुपरस्टार बन चुकी थी। दोनों एक शैंपू के ऐड शूट के दौरान पहली बार मिले। विराट थोड़ा सा घबराए हुए थे, लेकिन अनुष्का से मिलने के बाद उन्हें काफी कंफर्टेबल महसूस हुआ। दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। 2014 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शतक लगाने के बाद विराट ने अनुष्का को फ्लाइंग किस देकर अपने रिश्ते को कंफर्म भी कर दिया था। 4 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में बहुत ही प्राइवेट तरीके से शादी की। इसके बाद 2021 में उनकी बेटी वामिका और 2024 में उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ। दोनों अपने बच्चों के साथ लंदन में रहते हैं।