Duleep Trophy 2026 Prize Money: दलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। जानें खिताब जीतने वाली टीम और रनर-अप को कितनी प्राइज मनी मिलेगी...

Duleep Trophy 2026 Winner Prize Money: इस समय चेन्नई के एम. चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2026-27 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। 6 से 10 सितंबर तक चलने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए आमने-सामने हैं। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि दलीप ट्रॉफी जीतने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी? आइए आपको बताते हैं।

दलीप ट्रॉफी की प्राइज मनी कितनी है?

दलीप ट्रॉफी जीतने वाली टीम को 1 करोड़ रुपये बतौर प्राइज मनी मिलते हैं, जबकि रनर-अप टीम को 50 लाख रुपये दिए जाते हैं। BCCI की आधिकारिक घरेलू क्रिकेट प्राइज मनी लिस्ट में भी यही राशि दर्ज है। हालांकि, यह रकम पूरी विजेता टीम के पुरस्कार के तौर पर दी जाती है। यानी ऐसा नहीं है कि कप्तान को अकेले 1 करोड़ रुपये मिलते हैं। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के बीच पुरस्कार राशि के बंटवारे की व्यवस्था अलग होती है।

3 साल पहले 60% बढ़ी प्राइज मनी

बता दें कि BCCI ने साल 2023 में दलीप ट्रॉफी की विजेता टीम की पुरस्कार राशि को 40 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दिया था। वहीं, रनर-अप टीम की प्राइज मनी को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया गया था।

और पढे़ं- क्या होती है दिलीप ट्रॉफी? जानिए भारत के सबसे बड़े घरेलू टेस्ट टूर्नामेंट का इतिहास

फाइनल में चमका ईशान किशन का बल्ला

फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन के हाथों में है। उन्होंने फाइनल में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी पारी खेली। ईशान ने 334 गेंदों पर 270 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 30 चौके और 7 छक्के लगाए। ईशान ने करीब दो दिन तक बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस पारी ने फाइनल मुकाबले का रोमांच और बढ़ा दिया है।

वैभव सूर्यवंशी पर भी रहेंगी नजरें

फाइनल मुकाबले में साउथ जोन की ओर से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी खेल रहे हैं। महज 15 साल की उम्र में वैभव ने कई यादगार पारियां खेली। अब देखना दिलचस्प होगा कि ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच इस रोमांचक मुकाबले में कौन सी टीम दलीप ट्रॉफी 2026-27 का खिताब अपने नाम करती है।

दलीप ट्रॉफी 2026 को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1. दलीप ट्रॉफी 2026 जीतने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?

विजेता टीम को 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलती है।

2. दलीप ट्रॉफी के रनर-अप को कितना इनाम मिलता है?

रनर-अप टीम को 50 लाख रुपये दिए जाते हैं।

3. दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईशान किशन ने कितने रन बनाए?

ईशान किशन ने फाइनल में 334 गेंदों पर 270 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 30 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।