बंगाल के पूर्व रणजी क्रिकेटर शुभोजित बनर्जी की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। सोमवार की सुबह हुई इस अचानक घटना के बाद उनके परिवार में मातम का माहौल बन गया। 

News Desk: बंगाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पूर्व रणजी क्रिकेटर शुबोजीत बनर्जी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई। इस घटना के बाद बंगाल क्रिकेट में शोक की लहर दौड़ गई। मार्च 29 साल की उम्र में पूर्व खिलाड़ी की मौत हो गई, जिसके कारण पूरे परिवार में मातम का माहौल पसर गया। यह घटना सोमवार की सुबह सोनपूरा स्थित उनके घर पर ही घटी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शुभोजित बनर्जी कोलकाता क्रिकेट में एक जाने पहचाने नाम थे। वहां के लोकल मैदान पर उन्हें हर कोई जानता था। खबर के अनुसार, सोमवार की सुबह रोजाना की तरह नाश्ता करने के बाद उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई और वह सोने चले गए। दोपहर में माता-पिता के द्वारा फोन करने के बाद उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उनके घर वालों ने डॉक्टर को संपर्क किया। डॉक्टर घर आए और उनकी जांच की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बंगाल के खेल समुदाय ने उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

कई क्लबों के लिए खेल चुके थे क्रिकेट

शुभोजित बनर्जी ने बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में भी पदार्पण किया है। इसके अलावा उनके पास क्लब क्रिकेट में ईस्ट बंगाल क्लब जैसी प्रसिद्ध टीमों के लिए कप्तानी करने का भी अनुभव था। उन्होंने कई क्लबों के लिए क्रिकेट खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन भी किया था। मनोहरपुकुर समिति के लिए उन्होंने पिछले सीजन में भाग लिया था। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तीन रणजी और चार लिस्ट ए मुकाबले खेले थे।

उड़ीसा के खिलाफ किया था रणजी डेब्यू

पूर्व बंगाल के रणजी क्रिकेटर ने साल 2014 में उड़ीसा के खिलाफ लक्ष्मी रतन शुक्ला की कप्तानी में अपना पहला मैच खेला था। विजय हजारे ट्रॉफी में उड़ीसा के सामने उन्होंने 33 रनों की अच्छी पारी खेली थी। हालांकि, वह केवल दो 7 नवंबर से 31 दिसंबर तक ही बंगाल टीम के लिए क्रिकेट खेल पाए।

यह भी पढ़ें:

हार्दिक के बाद अब चहल की बारी, क्या धनश्री वर्मा से होने वाले हैं अलग?

विनोद कांबली की एक बार फिर बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती