सार

ग्लेन मैक्सवेल ने बिग बैश लीग में पिछली तीन पारियों में तूफानी बल्लेबाजी से सभी को चौंका दिया है। पंजाब किंग्स के लिए IPL से पहले यह खुशखबरी है, क्या मैक्सवेल IPL में भी यही फॉर्म जारी रख पाएंगे?

Glenn Maxwell comeback in BBL: IPL 2025 से शुरू होने में अभी लगभग 2 महीने का समय बचा हुआ है और उससे पहले पंजाब किंग्स के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। उनके बल्लेबाज ने बिग बैश लीग ऑस्ट्रेलिया में तहलका मचा रखा है और सभी गेंदबाजों की नानी याद दिला दी है। हम बात किसी और की नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की कर रहे हैं। मैक्सवेल के बल्ले ने BBL के पिछले कुछ मुकाबलों में कहर बरपाया है। पिछले तीन पारियों ने मैक्सी ने 224 रन बनाए हैं। उनका फॉर्म में आना पंजाब के लिए IPL से पहले खुशी की बात है। इस खिलाड़ी को RCB ने ऑक्शन में रिटेन नहीं किया था।

दरअसल, ग्लेन मैक्सवेल ने मेलबर्न स्टार्स के लिए बिग बैश लीग में पिछली तीन पारियों में विस्फोटक बल्लेबाजी की है। लंबे समय से फॉर्म से बाहर चल रहे मैक्सवेल ने वापसी करके सबको हैरान कर दिया है। उनकी पिछली तीन इनिंग्स पर नजर डालें, तो उन्होंने 58 (32)*, 90 (52)* और 76 (33)* रन बनाए हैं। दो पारियों में वो नाबाद रहे हैं। सभी मैचों में उनके बल्ले से विस्फोट देखने को मिला है। अपने प्रदर्शन से एक बार फिर मैक्सी ने यह बता दिया है, कि जब उनका बल्ला चलता है तो सामने वाले गेंदबाज धराशाई हो जाते हैं।

बेहद खुश होंगी पंजाब की मालकिन प्रिटी जिंटा

ग्लेन मैक्सवेल को IPL 2025 मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा ने 4.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। अब उनके इस विस्फोटक प्रदर्शन को देखकर पंजाब के मालकिन काफी ज्यादा खुश होंगी। उनके साथ-साथ टीम के सभी खिलाड़ी और कोच भी खुश होंगे। मैक्सवेल एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं, जो अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से अच्छे प्रदर्शन करते हैं। फील्डिंग में भी वह चीते से कम फुर्ती नहीं रखते हैं। ग्लेन का बल्ला चला, तो IPL में विपक्षी गेंदबाजों की शामत आ सकती है।

IPL 2025: 21 मार्च से शुरू होगा आईपीएल का महाकुंभ, जानें कहां और कब होगा फाइनल?

RCB को रिटेन करने के बाद हो रहा होगा पछतावा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 मेगा ऑक्शन में इस विस्फोटक खिलाड़ी को रिटेन करने से मना कर दिया था। उन्होंने उनके लिए RTM कार्ड का इस्तेमाल भी नहीं किया, जिसका फायदा पंजाब ने उठा लिया। अब RCB को उनके प्रदर्शन को देखकर दुख जरूर हो रहा होगा। कहीं, ऐसा न हो कि यह खिलाड़ी इस सीजन बेंगलुरु के लिए परेशानी का सबब न बन जाए।

यह भी पढ़ें: ग्लेन मैक्सवेल के छक्के से थर्रा उठा पूरा स्टेडियम, VIDEO में देखें विध्वंशक शॉट