IPL 2026 के मैच में गुजरात टाइटन्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए SRH की टीम सिर्फ 86 रन पर सिमट गई। रबाडा और जेसन होल्डर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट लिए।

GT vs SRH Yesterdays Match Results: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-56 में मंगलवार (12 मई) को गुजरात टाइटन्स (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच में गुजरात टाइटन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हरा दिया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 168 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद की पूरी टीम सिर्फ 86 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ गुजरात टाइटन्स पाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। 28 रन देकर 3 अहम विकेट झटकने वाले कगिसो रबाडा को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

IPL 2026 Points Table में गुजरात टाइटन्स टॉप पर

मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। गुजरात टाइटन्स ने अब तक 12 में से 8 मुकाबले जीते हैं और उसके 16 अंक हो गए हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 मैचों में 7 जीत दर्ज की है और उसके 14 पॉइंट्स हैं। हैदराबाद फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर मौजूद है।

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 13 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ रेस में बढ़ा रोमांच

रबाडा और जेसन होल्डर की गेंदबाजी ने SRH को किया ढेर

169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले में ही 4 विकेट गंवा दिए। मोहम्मद सिराज ने ट्रेविस हेड को खाता खोले बिना ही पैवेलियन भेज दिया। इसके बाद कगिसो रबाडा ने अभिषेक शर्मा (6 रन), ईशान किशन (11 रन) और स्मरण रविचंद्रन (9 रन) को आउट कर सनराइजर्स की टीम में खलबली मचा दी। जब स्मरण आउट हुए तब हैदराबाद का स्कोर 32/4 था।

रबाडा-होल्डर के सामने उबर नहीं पाई सनराजर्स 

इसके बाद सलिल अरोड़ा ने कुछ अच्छे शॉट लगाए, लेकिन वह भी ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें 16 रन पर चलता किया। इसके बाद जेसन होल्डर ने मैच पूरी तरह गुजरात के पक्ष में कर दिया। उन्होंने एक ही ओवर में हेनरिक क्लासेन (14 रन) और नीतीश कुमार रेड्डी (2 रन) को आउट कर सनराइजर्स का स्कोर 60/7 कर दिया। शिवांग कुमार (4 रन), पैट कमिंस (19 रन) और प्रफुल्ल हिंगे (3 रन) आखिरी बल्लेबाज रहे जो आउट हुए। गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने तीन-तीन विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा को दो सफलताएं मिलीं, जबकि राशिद खान और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट हासिल किया।

साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर ने संभाली गुजरात की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटन्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने तीसरे ओवर में ही कप्तान शुभमन गिल (5 रन) का विकेट गंवा दिया। उन्हें प्रफुल्ल हिंगे ने आउट किया। इसके बाद हिंगे ने जोस बटलर (7 रन) को भी पवेलियन भेज दिया। शुरुआती झटकों के बाद निशांत सिंधु और साई सुदर्शन ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। निशांत सिंधु ने 22 रन बनाए और उनका विकेट पैट कमिंस ने लिया।

साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर की शानदार साझेदारी

इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन ने चौथे विकेट के लिए 60 रन की अहम साझेदारी की। साई सुदर्शन ने 44 गेंदों पर 61 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इनिंग में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। उन्हें साकिब हुसैन ने आउट किया। सुदर्शन के आउट होने के बाद वॉशिंगटन सुंदर ने जिम्मेदारी संभाली और तेज बल्लेबाजी जारी रखी। सुंदर ने 33 गेंदों पर 50 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था। वह आखिरी ओवर में साकिब हुसैन का शिकार बने।