MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 'टुच्चे इंसान दफा हो जा वरना तेरी धज्जियां उड़ा दूंगा', किस पर और क्यों भड़के हरभजन सिंह

'टुच्चे इंसान दफा हो जा वरना तेरी धज्जियां उड़ा दूंगा', किस पर और क्यों भड़के हरभजन सिंह

Harbhajan Singh Anger on Tanveer Ahmed: भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज तनवीर अहमद पर भड़क उठे। हरभजन ने तनवीर को टुच्चा इंसान बताते हुए कहा, दफा हो जा वरना तेरी धज्जियां उड़ा दूंगा। आखिर क्या है पूरा मामला?

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Feb 13 2026, 05:40 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : ANI

मामला ILT20 के दौरान किए गए एक कमेंट से जुड़ा है। तनवीर अहमद ने ILT20 में प्रेजेंटर के रूप में काम कर रहे हरभजन सिंह को लेकर लाइव टीवी पर कुछ टिप्पणी की थी। यह बात हरभजन को पसंद नहीं आई और उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर तनवीर को जमकर खरी खोटी सुनाई।

27
Image Credit : ANI

हरभजन सिंह ने कहा, ये वीडियो एक टुच्चे से इंसान के लिए है, जिसने कहीं भी तो कमेंट किया है मेरे बारे में। वैसे तो मुझे उसके बारे में पता भी नहीं कि कौन है-क्या है, लेकिन उससे रिलेटेड एक रील मुझे भेजी गई है। भज्जी ने तनवीर अहमद को बकरलोल बताते हुए कहा, पाकिस्तान से कुल जमा 3-4 मैच खेलने वाला ये शख्स हरकतें ऐसी करता है, जैसे इमरान खान, वसीम अकरम या वकार यूनुस हो।

Related Articles

Related image1
Who Won Yesterday’s Cricket Match, Ind vs Namibia: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Match Result भारत vs नामीबिया
Related image2
हरभजन सिंह का वायरल वीडियो: पाक खिलाड़ी से हैंडशेक पर मचा बवाल
37
Image Credit : ANI

हरभजन सिंह ने आगे कहा, तनवीर अहमद जैसे बंदे न तीन में न तेरह में, लख दी लानत है तेरे पे। इसके जैसे बंदे, जिन्होंने जिंदगी में कुछ अचीव नहीं किया वो टुच्चे चैनलों पर बैठकर टुच्ची बातें ही कर सकते हैं। इसीलिए तुम्हें कोई ढंग का ब्रॉडकास्टर बुलाता नहीं है, क्योंकि तुम्हें बोलने की तमीज नहीं है। तनवीर अहमद अपने गिरेबां में झांको और बकवास करनी बंद करो। दफा हो जाओ, दोबारा मेरे मुंह न लगना और निकल जा चुपचाप, क्योंकि अब मैं फटूंगा तो तेरी धज्जियां उड़ा दूंगा।

47
Image Credit : Getty

मामला ILT20 के एक मैच से जुड़ा है। पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक ने तीन विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। हरभजन सिंह उस मैच में ब्रॉडकास्टर के तौर पर मौजूद थे। एक प्रेजेंटर के रूप में हरभजन ने मैन ऑफ द मैच बने उस्मान तारिक से सवाल किए। लेकिन तनवीर अहमद ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हरभजन जहां भी किसी पाकिस्तानी क्रिकेटर को देखते हैं, उनके आसपास घूमने लगते हैं। यही बयान हरभजन को नागवार गुजरा।

57
Image Credit : ANI

हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर तनवीर अहमद को सीधे जवाब दिया। उन्होंने कहा, यह वीडियो एक ऐसे इंसान के लिए है जिसने मेरे बारे में बातें कही हैं। सच कहूं तो मुझे पता भी नहीं कि वह कौन है। वह बार-बार अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आकर ड्रामा करता है। मैं जानना चाहता हूं कि वह कौन है? उसका नाम तनवीर अहमद है। उसने पाकिस्तान के लिए कुछ ही मैच खेले हैं, लेकिन बर्ताव ऐसे करता है जैसे वह इमरान खान या वसीम अकरम हो। शर्म आनी चाहिए।

67
Image Credit : ANI

हरभजन ने यह भी कहा कि वह ILT20 में सिर्फ अपना काम कर रहे थे। भज्जी ने कहा, मैं एक ब्रॉडकास्टर हूं। जब कोई खिलाड़ी मैन ऑफ द मैच बनता है, तो उससे सवाल पूछना मेरा काम है। अगर मैं सवाल नहीं पूछता, तो फिर कहा जाता कि वह पाकिस्तानी है इसलिए सवाल नहीं पूछा।

77
Image Credit : X@Screen Grab

तनवीर अहमद पाकिस्तान के पूर्व पेसर रहे हैं। उन्होंने 2010 से 2013 के बीच पाकिस्तान के लिए 5 टेस्ट, 2 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। हालांकि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा, लेकिन हाल के दिनों में वह टीवी डिबेट और क्रिकेट एनालिसिस में एक्टिव रहते हैं।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
क्रिकेट समाचार
खेल समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर BCCI ने क्यों लिया एक्शन? लगाया 12 लाख का जुर्माना
Recommended image2
RCB vs LSG: कोहली नहीं, आज ये खिलाड़ी बनेगा चिन्नास्वामी का नया किंग! मात्र 30 रन दूर है ऑरेंज कैप
Recommended image3
Virat Kohli Injury: RCB को बड़ा झटका! लखनऊ के खिलाफ आज का मैच मिस कर सकते हैं किंग कोहली?
Recommended image4
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 15 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Recommended image5
Kal Ka Match Kon Jeeta, 14 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match KKR vs CSK, जानें 22वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
Related Stories
Recommended image1
Who Won Yesterday’s Cricket Match, Ind vs Namibia: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Match Result भारत vs नामीबिया
Recommended image2
हरभजन सिंह का वायरल वीडियो: पाक खिलाड़ी से हैंडशेक पर मचा बवाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved