Hardik Pandya: क्रिकेट के मैदान से दूर हार्दिक पांड्या इस समय अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसी बीच उनकी जीएफ ने खुलेआम किस किया है, जो सुर्खियों में है। 

Hardik Pandya Girlfriend: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस समय सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और इसके पीछे की बड़ी वजह उनकी नई गर्लफ्रेंड है। माहिका शर्मा के साथ उनके अफेयर ने फैंस को कंफ्यूज कर दिया है। अचानक से सबकुछ खुलासा करके हार्दिक ने लोगों को सरप्राइज दिया है। दोनों अब एकसाथ रह रहे हैं। इसका अंदाजा उनके लेटेस्ट तस्वीरें और विडियोज से ले सकते हैं। इसी बीच हार्दिक ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसे देख उनके चाहनेवाले मौज काट रहे हैं। उनके साथ माहिका भी नजर आ रही हैं। फैंस का दिन उस समय बन गया, जब हार्दिक की जीएफ ने उन्हें खुलेआम किस कर लिया।

हार्दिक की गर्लफ्रेंड ने किया किस

हार्दिक पांड्या ने लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो फैंस को बड़ा झटका देने वाला है। वो अपनी कार की धुलाई करते हुए नजर आ रहे हैं। वो चमचमाती कार को शैंपू से धोते हुए दिखते हैं। वो एक कपड़े लेकर गाड़ी को साफ करते हैं। उसी बीच में उनकी नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा एंट्री लेती हैं और उन्हें खुलेआम किस कर लेती हैं। हार्दिक भी अपनी प्यार का इजहार करते हैं। दोनों का प्यार वीडियो में देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों खुश भी नजर आ रहे हैं। दोनों मिलकर कार को धोने लगते हैं। माहिका को पानी डालने के लिए कहा जाता है, जिसके बाद वो उनकी बात मानती हैं और फिर कार चमक जाता है।

हार्दिक पांड्या लाइफ में दिख रहे मस्त

हार्दिक ने इस वीडियो को शेयर कर सभी फैंस को चौंकाया है। इससे पहले भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। वो समुद्र में गोते लगाते थे भी दिखे हैं। इतना ही नहीं, दोनों एकसाथ एंजॉय करते हुए नजर आए। वहीं, एक वीडियो में दोनों रोड ट्रिप भी करते दिखे हैं। कई बार दोनों को मस्ती करते हुए देखा गया था, जो यह दर्शाता है कि हार्दिक अपने लाइफ को एकदम चिल अंदाज में जी रहे हैं।

और पढ़ें- Hardik Pandya की नई गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक फोटो वायरल, बीवी से अलग होने के बाद इन्हें कर रहे डेट

हार्दिक की मैदान पर वापसी कब होगी?

फिलहाल हार्दिक पांड्या क्रिकेट के मैदान से बाहर चल रहे हैं। एशिया कप 2025 के दौरान वो चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें बाहर होना पड़ा। फाइनल में भी वो टीम के साथ खेलने नहीं उतरे थे। इसके अलावा अभी टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा चल रहा है, जहां 5 मैचों की टी20i सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। लेकिन, दोनों में से किसी भी फॉर्मेट में वो नहीं खेल रहे हैं। हालांकि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 नवम्बर से शुरू हो रहे वनडे और टी20i सीरीज के लिए वापसी कर सकते हैं।

और पढ़ें- Virat Kohli Net Worth: विदेश में रहकर भी ऐसे होती है भारत से तगड़ी कमाई