09:25 PM (IST) Nov 19
भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने जीता विश्वकप 2023 का फाइनल

वनडे वर्ल्डकप 2023 का फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 6 विकेट से हराकर 6ठीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का कारनामा कर दिखाया है। हार के बाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा सहित 1 लाख से ज्यादा दर्शक मायूस दिखे।

 

 

09:08 PM (IST) Nov 19
लाबुसेन ने जड़ी हाफ सेंचुरी

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत से लगभग मैच छीन लिया है और मार्नस लाबुसेन ने शानदार तरीक से हाफ सेंचुरी जड़ दी है।

08:47 PM (IST) Nov 19
ट्रेविस हेड ने भारत से लगभग छीना मैच

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने शानदार शतक जड़ दिया है। यह मैच भारत के हाथ से फिसलता जा रहा है और ऑस्ट्रेलिया विश्व चैंपियन बनने के कगार पर है।

07:56 PM (IST) Nov 19
ट्रेविस हेड ने जड़ी हाफ सेंचुरी

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच रन चेस करते हुए ट्रेविस हेड ने हाफ सेंचुरी जड़ दी है और भारत के हाथ से मैच फिसलता ही जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अब 100 से कुछ ही ज्यादा रन चाहिए।

07:48 PM (IST) Nov 19
IND vs AUS FINAL: ऑस्ट्रेलिया ने बना लिए 100 रन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्डकप फाइनल मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 241 रनों का टार्गेट दिया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन बना लिए हैं। जबकि अभी 30 ओवर का गेम बाकी है। ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 3 विकेट ही गंवाए हैं।

 

 

07:02 PM (IST) Nov 19
IND vs AUS Final: ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच में जसप्रीत बुमराह ने स्टीव स्मिथ को एलबीडब्ल्यू ऑउट कर दिया है। कंगारू टीम का तीसरा विकेट 47 रनों पर गिर गया है।

 

 

06:51 PM (IST) Nov 19
IND vs AUS Final: जसप्रीत बुमराह ने दिलाई दूसरी सफलता

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच में जसप्रीत बुमराह ने दूसरा विकेट चटका दिया। भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 241 रनों का टार्गेट दिया है। वहीं, 41 रनों पर ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खो दिए हैं।

 

 

06:33 PM (IST) Nov 19
IND vs AUS: शमी ने डेविड वार्नर का विकेट लिया

मोहम्मद शमी ने आते ही डेविड वार्नर को विकेट चटका दिया है। शमी की गेंद पर विराट कोहली ने शानदार कैच पकड़ा है।

 

 

06:29 PM (IST) Nov 19
IND vs AUS: पहली ही गेंद पर वार्नर का कैच छूटा

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 241 रनों का टारगेट दिया है। जसप्रीत बुमराह ने पहली ही गेंद पर फंसाया लेकिन स्लिप पर कैच मिस कर दिया। इस ओवर में कंगारू टीम ने 3 चौके जड़कर 15 रन बना दिए।

05:57 PM (IST) Nov 19
IND vs AUS Final: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 241 रनों का टारगेट

वनडे विश्वकप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया और टीम इंडिया को 240 रनों पर ऑल आउट कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जीतने के लिए 241 रनों की जरूरत है।

 

 

05:43 PM (IST) Nov 19
226 रनों पर भारत का 9वां विकेट गिरा

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच में टीम इंडिया का 9वां विकेट 226 रनों पर गिर गया है। सूर्यकुमार यादव 28 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

 

 

05:28 PM (IST) Nov 19
IND vs AUS: भारत का 8वां विकेट गिरा

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच में टीम इंडिया का 8वां विकेट भी गिर गया है। जसप्रीत बुमराह को एडम जंपा ने आउट कर दिया है।

 

 

05:22 PM (IST) Nov 19
IND vs AUS: 211 पर 7वां विकेट गिरा

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच में भारत ने 7वां विकेट गंवा दिया है। स्कोर 211 रन है और 44वां ओवर जारी है। इस मैच में भारत 250 तक पहुंच पाएगा नहीं यह संशय में है।

05:11 PM (IST) Nov 19
IND vs AUS: 66 रन बनाकर केएल राहुल आउट

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शिकंजा कस दिया है। भारत का 6ठां विकेट गिर गया है। केएल राहुल 66 रन बनाकर पवैलियन लौट चुके हैं। भारतीय पारी के अब सिर्फ 8 ओवर बचे हैं।

05:08 PM (IST) Nov 19
IND vs AUS: 40 ओवर का खेल समाप्त

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच में भारतीय पारी के 41 ओवर समाप्त हो चुके हैं और भारत 200 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।

 

 

04:43 PM (IST) Nov 19
भारत का 5वां विकेट गिरा-जडेजा आउट

भारत ने 178 रनों पर 5वां विकेट गंवा दिया है। 22 गेंद पर 9 रन बनाकर रविंद्र जडेजा आउट हो गए हैं। जोश हेजलवुड ने जडेजा को विकेट के पीछे कैच करा दिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू गंवाया था।

04:41 PM (IST) Nov 19
IND vs AUS: केएल राहुल ने हाफ सेंचुरी जड़ी

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच में भारत के चार विकेट गिरने के बाद केएल राहुल ने शानदार और धैर्य से बैटिंग की है। केएल राहुल ने हाफ सेंचुरी जड़ दी है। भारत का स्कोर 177 रन है।

 

 

04:21 PM (IST) Nov 19
IND vs AUS: 30 ओवर के बाद भारत के 160 रन

वनडे वर्ल्डकप 2023 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के फाइनल मैच में भारत ने 30 ओवर की बैटिंग कर ली है और 4 विकेट खोकर 160 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और रविंद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं।

 

04:07 PM (IST) Nov 19
विराट कोहली 54 रन बनाकर आउट

वनडे वर्ल्डकप के फाइनल मैच में भारत का चौथा विकेट गिर गया है। विराट कोहली 54 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत ने 148 रनों पर चौथा विकेट गंवा दिया है।

 

 

03:54 PM (IST) Nov 19
विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक

वनडे वर्ल्डकप के फाइनल मैच में विराट कोहली ने वर्ल्डकप का 6ठां अर्धशतक जड़ दिया है। विराट कोहली ने 56 गेंद पर हाफ सेंचुरी जमाई है। भारत का स्कोर 3 विकेट पर 132 रन हो गया है।

 

 

Read more Articles on