ICC Women’s World Cup 2025: आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का चौथा मुकाबला इंग्लैंड वूमेन और साउथ अफ्रीका वूमेन के बीच गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा।

England Women vs South Africa Women: आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप का आगाज 30 सितंबर 2025 से हो चुका है। इस लीग के अब तक तीन मुकाबले हो गए हैं। चौथा मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका वूमेन क्रिकेट टीम के बीच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 से खेला जाएगा। इस मैच के पॉसिबल प्लेइंग 11 क्या हो सकते हैं और दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड क्या कहते हैं आइए जानते हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड वूमेन हेड टू हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड वूमेन क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले हुए हैं। जिसमें इंग्लैंड टीम का पलड़ा भारी है। उसे 17 मुकाबले में जीत मिली है, तो वहीं साउथ अफ्रीका की टीम 7 मैच की जीत पाई है। पिछले 10 मुकाबलों की बात की जाए तो इंग्लैंड वूमेन ने 8 मैच अपने नाम किए हैं, तो साउथ अफ्रीका वूमेन टीम ने केवल दो मैच ही जीते हैं। आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप से पहले प्रैक्टिस मैच में इंग्लैंड वूमेन ने अपने दोनों प्रैक्टिस मैच जीते थे। तो वहीं, साउथ अफ्रीका ने प्रैक्टिस मैच में पाकिस्तान को हराया था।

और पढ़ें- Women's World Cup: पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कश्मीर पर कही ऐसी बात कि शुरू हो गया विवाद

कहां देखें साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड वूमेन वनडे मैच

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड वूमेन आईसीसी वर्ल्ड कप का चौथा मुकाबला 3 अक्टूबर, शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे से गुवाहाटी के स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी। मैच से जुड़े ताजा अपडेट आप एशियानेट न्यूज हिंदी की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- मिलिए बांग्लादेश की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर से, इनकी सुंदरता का हर कोई दीवाना

साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड वूमेन पॉसिबल प्लेइंग 11

इंग्लैंड वूमेन: एमी जोन्स (विकेटकीपर), टैमी ब्यूमोंट, एम्मा लैम्ब, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, डैनी व्याट-हॉज, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन फाइलर और लॉरेन बेल।

साउथ अफ्रीका वूमेन: ताज़मिन ब्रिट्स, लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, क्लो ट्रायॉन, सुने लुस, मारिज़ैन कप्प, नोंडुमिसो शंगासे/अयाबोंगा खाका, काराबो मेसो (विकेटकीपर), मसाबाता क्लास और तुमी सेखुखुने।