- Home
- Sports
- Cricket
- ICC Women's T20 World Cup 2026 Final: कब, कहां और कैसे देखें ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड फाइनल?
ICC Women's T20 World Cup 2026 Final: कब, कहां और कैसे देखें ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड फाइनल?
Australia Women vs England Women Final: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 5 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। जानिए मैच का समय, वेन्यू, लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग और दोनों टीमों से जुड़ी अहम जानकारी।

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में सबसे पहले जगह ऑस्ट्रेलिया ने बनाई थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 40 रन से मात देकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की। अब दोनों टीमें 5 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में आमने-सामने होंगी।
और पढे़ं- Happy Birthday Harbhajan Singh: टर्बनेटर की जिंदगी से जुड़े 10 अनसुने फैक्ट्स

वर्ल्ड कप में खास है ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का रिकॉर्ड
महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है और वह 8वीं बार फाइनल में पहुंची है। वहीं, इंग्लैंड की टीम 5वीं बार फाइनल खेलेगी। खास बात यह है कि इस टूर्नामेंट में अब तक दोनों टीमों ने एक भी मैच नहीं गंवाया है। ऐसे में दोनों अपराजित टीमों के बीच फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
कब, कहां और कैसे देखें ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड फाइनल?
ऑस्ट्रेलिया महिला और इंग्लैंड महिला के बीच आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 5 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच रात 8:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network पर देखा जा सकेगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर होगी। इसके अलावा, एशियानेट न्यूज हिंदी की वेबसाइट पर भी मैच से जुड़े सभी ताजा अपडेट मिलेंगे।
दोनों टीमों पर रहेंगी सभी की नजरें
ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए खिताब जीतना चाहेगी, जबकि मेजबान इंग्लैंड घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर ट्रॉफी अपने नाम करने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों के पास अनुभवी बल्लेबाज, शानदार ऑलराउंडर और मजबूत गेंदबाजी मौजूद है। ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक हाई-वोल्टेज और यादगार फाइनल मुकाबला देखने को मिल सकता है।
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया पॉसिबल प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम- एलिसा हीली (कप्तान), बेथ मूनी, फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, ताहलिया मैक्ग्रा, एश्ले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, मेगन शुट, डार्सी ब्राउन
इंग्लैंड महिला टीम- डैनी वायट-हॉज, सोफिया डंकली, नैट साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट, एलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर, लिन्से स्मिथ।
सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल
1. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड महिला टीम का फाइनल कब खेला जाएगा?
यह मुकाबला 5 जुलाई 2026 (रविवार) को खेला जाएगा।
2. ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड महिला फाइनल कितने बजे शुरू होगा?
मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा।
3. ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड महिला फाइनल लाइव कहां देखें?
मैच का लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network पर और लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर देखी जा सकती है।