IND U19 vs PAK U19 World Cup 2026: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 6 मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह से रौंद दिया और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। 253 रनों का लक्ष्य पाकिस्तानी बल्लेबाज नहीं चेज कर सके।
India vs Pakistan U19 World Cup 2026: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को टीम इंडिया के सामने 58 रनो से हार का सामना करना पड़ा है। सुपर 6 में हार झेलने के बाद कप जीतने का सपना भी चकनाचूर हो गया है। इस मैच में जीतने के लिए पाकिस्तान टीम को 253 रनों की जरूरत थी, जिसका पीछा करने में उनके बल्लेबाज पूरी तरह से असफल रहे। पहले बल्लेबाजी में टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन किया, उसके बाद गेंदबाजी में भी जलवा बिखेर दिया। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली, जबकि पाकिस्तान का सपना टूट गया है।
पाकिस्तान ने जीता टॉस
क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो जिम्बाब्वे में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जवाब में बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया ने 49.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 252 रन बनाए। वेदांत त्रिवेदी ने टीम की ओर से सबसे ज्यादा 68 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 1 छक्के शामिल थे। उनके अलावा कनिष्क चौहान 35, आरएस अंबरीश 29, खिलन पटेल 21, विहान मल्होत्रा 16, वैभव सूर्यवंशी 30, विहान मल्होत्रा 21 और अभिज्ञान कुंडू ने 16 रनों का योगदान दिया।
और पढ़ें- Pakistan Boycott T20 World Cup 2026: नहीं होगा भारत-पाक महामुकाबला, जानें किसका फायदा किसे नुकसान?
रन चेज में पाकिस्तान फेल
जवाब में 253 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूरी पाकिस्तान की टीम 46.2 ओवर में 194 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम की तरफ से उस्मान खान जूनियर ने सबसे ज्यादा 66 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके शामिल थे। उनके अलावा एच जहूर ने 42, फरहान यूसुफ 38, हुजैफा अहसन 14, समीर मिन्हास 9, अहमद हुसैन 2, बलोच 3, अब्दुल सुभन 7, एम सैयम 3, मोमिन कमर और अली राजा का खाता भी नहीं खुला।
भारतीय गेंदबाजों का कहर
पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भारतीय गेंदबाजी पूरी तरह से हावी हो गई। कप्तान आयुष म्हात्रे ने आते के साथ ऐसा जाल बिछाया कि पूरी टीम चूहों की तरह फंस गई। उन्होंने 8 ओवर में 21 रन देकर 3 बल्लेबाजों का शिकार किया। उनके अलावा खिलन पटेल ने भी 9 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट झटके। आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल और विहान मल्होत्रा को 1-1 सफलता मिली।
