MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IND vs PAK U19 World Cup 2026: आज के मैच का टॉस कौन जीता?, Playing XI क्या है? कैसी होगी पिच...

IND vs PAK U19 World Cup 2026: आज के मैच का टॉस कौन जीता?, Playing XI क्या है? कैसी होगी पिच...

India vs Pakistan U19 World Cup: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। सुपर 6 में दोनों टीमें आमने-सामने हैं। बुलावायो में मैच हो रहा है। आइए बताते हैं कि टॉस कौन जीता? 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Feb 01 2026, 12:36 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
भारत और पाकिस्तान अंडर 19 मैच
Image Credit : Getty

भारत और पाकिस्तान अंडर 19 मैच

आज भारत और पाकिस्तान यूथ टीम के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर 6 मुकाबला खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में दोनों टीमें आमने-सामने हैं। एक तरफ आयुष म्हात्रे हैं, जिनके कंधों पर टीम इंडिया की जिम्मेदारी है, तो वहीं दूसरी ओर यूसुफ पाक की अगुवाई कर रहे हैं। अब तक दोनों टीमों ने ग्रुप स्टेज में लाजवाब प्रदर्शन करके दिखाया है। ऐसे में एक बड़ा और कांटे वाला मैच देखने को मिल सकता है। मैच के लिए टॉस हो चुका है।

25
IND U19 vs PAK U19 में कौन जीता टॉस?
Image Credit : Getty

IND U19 vs PAK U19 में कौन जीता टॉस?

बुलावायो के मैदान पर इस हाई प्रेशर मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यहां की विकेट और स्टेट्स को ध्यान में रखते हुए कप्तान ने यह फैसला लिया है। टीम इंडिया के कप्तान ऐसा नहीं करना चाहते थे, लेकिन उनके पाले में सिक्का नहीं गिरा। पहले बल्लेबाजी करने वाले टीम एक अच्छा और बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाना चाहेगी, ताकि इस प्रेशर वाले मैच में विरोधी पर दबाव डाला जा सके।

35
ओपनिंग में वैभव सूर्यवंशी पर नजरें
Image Credit : Getty

ओपनिंग में वैभव सूर्यवंशी पर नजरें

इस मैच में टीम इंडिया की ओर सबसे ज्यादा किसी के ऊपर नजरें हैं, तो उनका नाम वैभव सूर्यवंशी हैं। इस अंडर 19 विश्व कप 2026 में उनका बल्ला अच्छा चला है। अब तक 4 इनिंग में उन्होंने 166 रन बनाए हैं, जिसमें औसत 41.50 और स्ट्राइक रेट 133.87 का रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 67 गेंदों पर लाजवाब 72 रनों की पारी खेली थी, उसके बाद न्यूजीलैंड के सामने 23 में 40 रन बनाए थे, फिर ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 52 रनों की पारी खेली। अब पाकिस्तान के सामने वो धमाल मचाना चाहेंगे।

45
IND U19 vs PAK U19 पिच कैसी है?
Image Credit : Getty

IND U19 vs PAK U19 पिच कैसी है?

क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की अंडर 19 टीम आमने-सामने हैं। इस ग्राउंड पर पिच काफी हरकत करने वाली है। बड़ा स्कोर बन सकता है। पहले 10 ओवर में तेज गेंदबाज हावी रहेंगे। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए काफी अच्छी खबर है, क्योंकि बाद में सतह स्लो होती जाती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है। यही वजह है कि भारतीय टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का विकल्प चुना है। उनके पास अच्छे और काबिल स्पिनर्स हैं, जो मिडिल ओवरों में विकेट लेने की क्षमता रखते हैं।

55
IND U19 vs PAK U19 प्लेइंग 11 क्या है?
Image Credit : Getty

IND U19 vs PAK U19 प्लेइंग 11 क्या है?

भारत अंडर 19: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू, वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेन्द्र।

पाकिस्तान अंडर 19: समीर मिन्हास, हमजा जहूर (विकेटकीपर), उस्मान खान जूनियर, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, मोहम्मद शायन, अब्दुल सुभन, मोमिन कमर, मोहम्मद सैयम, अली राजा।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
WI vs ZIM: आज तय होगा भारत सेमीफाइनल खेलेगा या बैग पैक करना पड़ेगा?
Recommended image2
India Semifinal Chances: अब 2 जीत भी नहीं देंगी सेमीफाइनल की गारंटी! क्या बाहर हो जाएगी टीम इंडिया
Recommended image3
IND vs SA: क्या इस प्लेयर को बाहर रखना टीम इंडिया को पड़ा भारी, असिस्टेंट कोच का बड़ा खुलासा
Recommended image4
खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा को सुनील गावस्कर ने दी सीधी और सपाट सलाह
Recommended image5
अफ्रीकी चीते vs बूढ़े शेरों की टोली! द. अफ्रीका के खिलाफ इंडिया ने बनाया तीसरा सबसे कम स्कोर-तीसरी सबसे बड़ी हार का रिकॉर्ड
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved