Rohit Sharma Record: रोहित शर्मा आज अफगानिस्तान के खिलाफ कौन-सा बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं? हिटमैन आज भारतीय क्रिकेट इतिहास का किसका रिकॉर्ड तोड़ेंगे? वह कौन सा रिकॉर्ड बनाएंगे जो सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी भी नहीं बना सके?
IND vs AFG 1st ODI Rohit Sharma Record: भारत और अफगानिस्तान के बीच आज वनडे सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में है। दोपहर से हो रही झमाझम बारिश के कारण टॉस में थोड़ी देरी हो गई है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कवर्स कब हटेंगे और मैच कब शुरू होगा। यह मैच सिर्फ टीम इंडिया के लिए ही नहीं, बल्कि रोहित शर्मा के लिए भी बेहद ऐतिहासिक होने वाला है। जैसे ही 'हिटमैन' आज मैदान पर पहला कदम रखेंगे, उनके नाम क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा, जिसे सचिन तेंदुलकर और MS धोनी जैसे महान खिलाड़ी भी अपने पूरे करियर में नहीं छू सके। आइए आपको बताते हैं कि आज रोहित शर्मा कौन-सा बड़ा इतिहास रचने जा रहे हैं।

रोहित शर्मा 37 साल पुराना रिकॉर्ड करेंगे ध्वस्त
रोहित शर्मा आज एक ऐसा कारनामा करने जा रहे हैं, जो पिछले 37 सालों से भारतीय क्रिकेट में कोई नहीं कर पाया। उनकी उम्र आज 39 साल और 44 दिन हो चुकी है। मैच शुरू होते ही वह भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट खेलने वाले इतिहास के सबसे उम्रदराज (ओल्डेस्ट) खिलाड़ी बन जाएंगे। वह पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे। अमरनाथ ने साल 1989 में जब अपना आखिरी वनडे खेला था, तब उनकी उम्र 39 साल और 36 दिन थी।
सचिन तेंदुलकर और धोनी भी रह गए पीछे
गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी वनडे मैच करीब 38 साल की उम्र में खेला था, वहीं कैप्टन कूल एमएस धोनी ने 37 साल की उम्र में अपना आखिरी वनडे मुकाबला खेला था। लेकिन रोहित शर्मा 39 साल के पार होने के बाद भी न सिर्फ खेल रहे हैं, बल्कि उनकी फिटनेस भी लाजवाब है।
39 की उम्र में भी 'हिटमैन' का बल्ला उगल रहा है आग
इस उम्र में भी रोहित शर्मा जब मैदान पर आते हैं, जो रनों की बौझार लगा देते हैं। आंकड़ों की बात करें, तो 1 जनवरी 2025 के बाद से रोहित शर्मा ने वनडे में कमाल की बल्लेबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 17 मैच खेले हैं और 711 रन कूट डाले हैं। इसमें 2 सेंचुरी और 4 हाफ-सेंचुरी शामिल है।
सबसे ज्यादा उम्र में वनडे खेलने वाले खिलाड़ी
भले ही रोहित भारत के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन रहे हों, लेकिन दुनिया के सबसे ज्यादा उम्र में वनडे खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह टॉप-50 में भी जगह नहीं बना पाते हैं। दुनिया में ऐसे भी जांबाज रहे हैं, जिन्होंने 45-47 साल की उम्र में इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
दुनिया के टॉप 5 सबसे उम्रदराज वनडे क्रिकेटर्स
नोलन क्लार्क (नीदरलैंड): 47 साल 257 दिन, 1996 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले।
जॉन ट्रेकोस (जिम्बाब्वे): 45 साल 312 दिन, 1993 में भारत के खिलाफ पुणे में खेले।
नॉर्मन गिफोर्ड (इंग्लैंड): 44 साल 361 दिन, 1985 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले।
राहुल शर्मा (हॉन्ग कॉन्ग): 43 साल 308 दिन
खुर्रम खान (UAE): 43 साल 267 दिन
राहुल शर्मा का दिल्ली से कनेक्शन
इस वर्ल्ड लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद राहुल शर्मा का कनेक्शन भारत से है। उनका जन्म दिल्ली में हुआ था, लेकिन उन्होंने आगे चलकर हॉन्ग कॉन्ग की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। उन्होंने साल 2004 में 43 साल से ज्यादा की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला था।


