IND vs ENG 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे आज कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा। जानिए मैच का नया समय, लाइव टेलीकास्ट, फ्री स्ट्रीमिंग, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और भारत की संभावित प्लेइंग XI

IND vs ENG Live: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा। पहले वनडे में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। अगर आप भी इस मैच का लाइव आनंद लेना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि मुकाबला कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा, साथ ही इसे फ्री में कैसे देख सकते हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा। गौरतलब है कि सीरीज का पहला वनडे दोपहर 3:00 बजे शुरू हुआ था। ऐसे में दूसरे मैच के लिए फैंस को पहले मुकाबले की तुलना में करीब ढाई घंटे अधिक इंतजार करना पड़ेगा।

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे फ्री में कैसे देखें?

  • भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
  • वहीं, JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।
  • अगर आप बिना किसी OTT सब्सक्रिप्शन के टीवी पर मुकाबला देखना चाहते हैं, तो डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी इसका लाइव प्रसारण देखा जा सकता है।
  • इसके अलावा मैच से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट, स्कोर, रिकॉर्ड एशियानेट न्यूज हिंदी की वेबसाइट पर भी पढ़े जा सकते हैं।

और पढे़ं- क्या पर्सनल बॉडीगार्ड रख सकते हैं क्रिकेटर्स? जानिए क्या कहते हैं बीसीसीआई के नियम

भारत बनाम इंग्लैंड वनडे रिकॉर्ड

साल 2018 से अब तक भारत और इंग्लैंड के बीच पांच वनडे सीरीज खेली जा चुकी हैं। इनमें से तीन सीरीज भारत ने जीती हैं, जबकि एक सीरीज इंग्लैंड के नाम रही। पांचवीं सीरीज फिलहाल जारी है, जिसमें भारत 1-0 से आगे है।

  • 2018: इंग्लैंड ने अपने घर में भारत को 2-1 से हराया।
  • 2021: भारत ने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड को 2-1 से मात दी।
  • 2022: भारत ने इंग्लैंड में जाकर 2-1 से सीरीज जीती।
  • 2025: भारत ने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड का 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
  • 2026: मौजूदा सीरीज में भारत फिलहाल 1-0 से आगे है।

अगर दोनों टीमों के बीच खेले गए कुल वनडे मुकाबलों की बात करें, तो अब तक 111 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 62, इंग्लैंड ने 44 मुकाबले जीते हैं, जबकि 2 मैच टाई रहे और 3 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।

कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में भारत का रिकॉर्ड

कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। भारत को इस मैदान पर आखिरी हार 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी, जब उसे 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारतीय टीम ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया।

  • 2013 चैंपियंस ट्रॉफी: साउथ अफ्रीका को 26 रन से हराया।
  • 2013: श्रीलंका को 8 विकेट से मात दी।
  • 2014: इंग्लैंड को 133 रन से हराया।

वहीं, मेजबान इंग्लैंड का भी इस मैदान पर शानदार रिकॉर्ड है। टीम ने यहां खेले 14 वनडे मैचों में 10 में जीत दर्ज की है।

भारत की संभावित प्लेइंग XI

शुभमन गिल (कप्‍तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह/प्रिंस यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

बेन डकेट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जो रूट, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, आदिल रशीद/साकिब महमूद।

भारत-इंग्लैंड सीरीज को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1. भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे कितने बजे शुरू होगा?

भारतीय समयानुसार मुकाबला शाम 5:30 बजे शुरू होगा।

2. भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे फ्री में कहां देखें?

टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स और ऑनलाइन JioHotstar पर मैच देखा जा सकता है।

3. भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कितने वनडे मैच खेले गए हैं?

दोनों टीमों के बीच अब तक 111 वनडे मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 62 और इंग्लैंड ने 44 मुकाबले जीते हैं।