India vs England 4th T20: क्या ब्रिस्टल में आज फिर विलेन बनेगी बारिश? टॉस से पहले जानें मौसम का हाल, पिच रिपोर्ट और हार से भारत का कौन सा रिकॉर्ड टूट सकता है...

India vs England Weather Update Today: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मैच आज ब्रिस्टल के मैदान पर होने जा रहा है। रात 10 बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी और ठीक 9:30 बजे टॉस होगा। भारतीय टीम इस मैच को हर हाल में जीतने के लिए उतरेगी, वरना सीरीज हाथ से निकल जाएगी। ऐसे में फैंस के मन में मौसम को लेकर भी डर बना हुआ है। सवाल है कि क्या आज भी बारिश मजा किरकिरा करेगी या आज मौसम साफ रहने वाला है? आइए जानते हैं ब्रिस्टल से आई मौसम और पिच की ताजा रिपोर्ट...

रिस्टल का मौसम कैसा है?

इस सीरीज का पहला मैच तो पानी में बह गया था, जिससे फैंस का दिल टूट गया था, लेकिन आज के मैच को लेकर ब्रिस्टल से बहुत अच्छी खबर आ रही है। आज ब्रिस्टल में मौसम एकदम साफ और गर्म रहने की उम्मीद है। बारिश की आशंका न के बराबर है, यानी फैंस को बिना किसी रुकावट के पूरा 20-20 ओवर का रोमांच देखने को मिलेगा।

IND vs ENG Pitch Report: बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाजों की?

ब्रिस्टल का काउंटी ग्राउंड हमेशा से बल्लेबाजों का मददगार रहा है। यहां सामने की बाउंड्री काफी छोटी हैं, जिसका मतलब है कि आज चौके-छक्कों की बरसात हो सकती है। इस सीजन घरेलू टी-20 मैचों में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 156 रन के आसपास रहा है। जो भी टीम टॉस जीतेगी, वह पहले गेंदबाजी करके चेज करना पसंद कर सकती है।

टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो' की जंग

भारतीय टीम इस समय सीरीज में 2-0 से पीछे चल रही है। आज का मैच टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो' जैसा है। अगर आज भारत हारा, तो सीरीज हाथ से निकल जाएगी। इतना ही नहीं, 2018-19 के बाद यह पहली बार होगा, जब इंडिया लगातार दो टी-20 सीरीज हारेगा।

कप्तान श्रेयस अय्यर की परीक्षा

कप्तान बनने के बाद से श्रेयस अय्यर एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं जीत पाए हैं। आईपीएल को मिलाकर उनकी कप्तानी में पिछले 11 मैचों में से 10 में हार मिली है। हालांकि, कोच गौतम गंभीर का कहना है कि एक हार से टीम खराब नहीं होती और इंडिया अपना आक्रामक अंदाज नहीं बदलेगा।