MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • भारतीय क्रिकेट में क्यों बार-बार बन रहे शर्मनाक रिकॉर्ड? ये हो सकती हैं 5 बड़ी वजहें

भारतीय क्रिकेट में क्यों बार-बार बन रहे शर्मनाक रिकॉर्ड? ये हो सकती हैं 5 बड़ी वजहें

Indian Cricket Team: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया पर सवाल उठने लगे हैं। आखिर क्यों भारतीय क्रिकेट में बार-बार शर्मनाक रिकॉर्ड बन रहे हैं? जानिए इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें।

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jul 09 2026, 08:01 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
1. बदलाव के दौर में अनुभव की कमी
Image Credit : Getty

1. बदलाव के दौर में अनुभव की कमी

भारतीय क्रिकेट में कई बड़े खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं और नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। युवा खिलाड़ियों को मौका देना जरूरी है, लेकिन इस बदलाव के दौरान अनुभवी खिलाड़ियों की कमी भी महसूस हो रही है। मुश्किल परिस्थितियों में पारी संभालने और दबाव झेलने वाले बल्लेबाज कम नजर आ रहे हैं। इसका असर आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में साफ दिखाई दिया।

और पढे़ं- ICC Hall of Fame में शामिल हुए सौरव गांगुली, जन्मदिन पर मिला क्रिकेट करियर का सबसे बड़ा सम्मान

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
2. हर परिस्थिति में एक जैसी रणनीति
Image Credit : Getty

2. हर परिस्थिति में एक जैसी रणनीति

मौजूदा टीम इंडिया आक्रामक क्रिकेट खेलने की कोशिश कर रही है। हालांकि, हर पिच और हर गेंदबाज के खिलाफ एक ही रणनीति सफल नहीं हो सकती। इंग्लैंड की तेज और उछाल भरी पिचों पर भी भारतीय बल्लेबाज उसी टेम्पलेट के साथ खेलते नजर आए। शुरुआती विकेट गिरने के बाद भी रणनीति नहीं बदली, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।

35
3. दबाव में खेलने की क्षमता की कमी
Image Credit : Facebook/Indian Cricket Team

3. दबाव में खेलने की क्षमता की कमी

हाल के मुकाबलों में यह साफ दिखा है कि शुरुआती विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम वापसी करने में संघर्ष करती है। युवा खिलाड़ियों में धैर्य की कमी दिखाई देती है और जल्दबाजी में विकेट गंवाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। यही वजह है कि कई हार सामान्य हार न होकर बड़े रिकॉर्ड में बदल जाती हैं।

45
4. कोचिंग रणनीति पर उठ रहे सवाल
Image Credit : Getty

4. कोचिंग रणनीति पर उठ रहे सवाल

कोच मैदान पर बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं करते, लेकिन टीम किस सोच और योजना के साथ मैदान पर उतरेगी, इसकी जिम्मेदारी कोचिंग स्टाफ की भी होती है। पिछले कुछ महीनों में भारतीय टीम की कई कमजोरियां बार-बार सामने आई हैं। ऐसे में टीम की रणनीति, तैयारी और परिस्थितियों के अनुसार फैसले लेने की क्षमता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

55
5. लगातार बन रहे शर्मनाक रिकॉर्ड
Image Credit : Getty

5. लगातार बन रहे शर्मनाक रिकॉर्ड

पिछले कुछ समय में भारतीय क्रिकेट ने कई ऐसे नतीजे देखे हैं, जो वर्षों बाद सामने आए हैं। 12 साल बाद भारत अपने घर में टेस्ट सीरीज हार गया। न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत को घर में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी घरेलू टेस्ट हार दर्ज हुई। 27 साल बाद श्रीलंका से द्विपक्षीय वनडे सीरीज गंवानी पड़ी। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। वैसे तो टीम इंडिया के पास प्रतिभा और वापसी करने की क्षमता की कोई कमी नहीं है। हालांकि, बेहतर नतीजों के लिए सही रणनीति, अनुभव और परिस्थितियों के अनुसार खेलना जरूरी है।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. भारतीय क्रिकेट में बार-बार शर्मनाक रिकॉर्ड क्यों बन रहे हैं?

अनुभव की कमी, गलत रणनीति, दबाव में खराब प्रदर्शन और लगातार बदलाव

2. टीम इंडिया की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शुरुआती विकेट गिरने के बाद पारी संभालने और दबाव में बेहतर फैसले लेने की कमी टीम की सबसे बड़ी चुनौतियों में शामिल है।

3. क्या टीम इंडिया वापसी कर सकती है?

हां, भारतीय टीम के पास पर्याप्त प्रतिभा है। टीम मजबूत वापसी करने की क्षमता रखती है।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
ICC Hall of Fame में शामिल हुए सौरव गांगुली, जन्मदिन पर मिला क्रिकेट करियर का सबसे बड़ा सम्मान
Recommended image2
T20I में भारत की 5 सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड के खिलाफ बना सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
Recommended image3
कैसी दिखती हैं सौरव गांगुली की बेटी सना? जानिए क्या करती हैं और कहां रहती हैं
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved