India vs New Zealand Live: भारत-न्यूजीलैंड मैच मोबाइल पर कैसे देखें? जानें SonyLIV का 58 रुपए महीने खर्च वाला वो प्लान, जहां लाइव स्ट्रीमिंग का ऑप्शन मिलता है।

India vs New Zealand 3rd T20 Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे T20 मुकाबले का रोमांच शुरू हो गया है। टीम इंडिया के फैंस भी इस मैच को मिस नहीं करना चाहते, क्योंकि आज का मुकाबला जीतते ही भारत पांच मैचों की सीरीज अपने नाम कर लेगा। लेकिन अगर आपके मोबाइल में फ्री लाइव स्ट्रीमिंग नहीं चल रही है या SonyLIV का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सोनी लिव पर मैच देखने के लिए हर महीने 399 रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं है। प्लेटफॉर्म का एक साल वाला मोबाइल प्लान भी है, जिसकी कीमत 699 रुपए है। इस हिसाब से इसका खर्च करीब 58 रुपए महीने बैठता है। यानी अगर आप मोबाइल पर ही मैच देखते हैं, तो ये प्लान आपके काम आ सकता है। आइए जानते हैं कि इस प्लान में क्या-क्या मिलेगा और भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 कहां और कैसे देख सकते हैं...

SonyLIV का कौन सा प्लान पड़ेगा सबसे सस्ता?

अगर आप सिर्फ क्रिकेट मैच देखने के लिए SonyLIV का सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं, तो Mobile Only प्लान आपके लिए एक ऑप्शन है। इसकी कीमत 699 रुपए है और इसकी वैलिडिटी 12 महीने की है। यानी पूरे साल का खर्च महीने के हिसाब से करीब 58.25 रुपए पड़ेगा। हालांकि, आपको करवाना सालभर का ही रिचार्ज होगा। इस प्लान में लाइव स्पोर्ट्स और टूर्नामेंट देखने की सुविधा भी मिलती है। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि आपको हर महीने अलग से रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। एक बार प्लान लेने के बाद पूरे साल इसका फायदा उठा सकते हैं।

SonyLIV के प्लान और उनकी कीमत

Mobile Only- 699 रुपए (1 साल)

LIV Premium- 399 रुपए (1 महीना)

LIV Premium- 1,499 रुपए (1 साल)

सोनी लिव 699 रुपए वाले प्लान में क्या मिलेगा?

लाइव क्रिकेट: इस प्लान में लाइव स्पोर्ट्स और टूर्नामेंट देखने की सुविधा है।

12 महीने की वैलिडिटी: एक बार भुगतान करने पर पूरे साल का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

मोबाइल पर स्ट्रीमिंग: यह प्लान Android और iOS ऐप पर काम करता है।

वीडियो क्वॉलिटी: इसमें अधिकतम 720p तक वीडियो देख सकते हैं।

एक डिवाइस: एक समय में एक डिवाइस पर देखने की सुविधा है।

विज्ञापन: लाइव स्पोर्ट्स देखते समय ऐड आ सकते हैं।

नोट: ध्यान रखें कि ये टीवी और लैपटॉप पर इस्तेमाल करने वाला प्लान नहीं है। अगर आप बड़ी स्क्रीन पर मैच देखना चाहते हैं, तो प्रीमियम प्लान ले सकते हैं।

SonyLIV का सस्ता प्लान कैसे खरीदें?

स्टेप 1: सबसे पहले अपने मोबाइल में SonyLIV ऐप खोलें या इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से लॉगिन करें।

स्टेप 3: अब Subscription या Plans वाले सेक्शन में जाएं।

स्टेप 4: यहां आपको Mobile Only का सालाना प्लान दिखाई देगा। इसकी कीमत 699 रुपये है।

स्टेप 5: प्लान की डिटेल और वैलिडिटी चेक करने के बाद पेमेंट करें।

स्टेप 6: पेमेंट पूरा होते ही अपने अकाउंट में मैच सर्च करें और लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर दें।

भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा T20 फ्री में कहां देख सकते हैं?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे T20 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनलों पर किया जाएगा। मोबाइल और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए SonyLIV ऐप और वेबसाइट उपलब्ध हैं। जो लोग टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, वे अपने केबल या DTH पैक में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनल चेक कर सकते हैं।

IND vs NZ Live Streaming: अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा T20 मैच कहां देखें?

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा T20 मैच Sony Sports Network पर टीवी और SonyLIV ऐप व वेबसाइट पर ऑनलाइन देखा जा सकता है।

क्या SonyLIV पर IND vs NZ मैच फ्री में देख सकते हैं?

SonyLIV पर लाइव क्रिकेट देखने के लिए ऐसा सब्सक्रिप्शन चाहिए जिसमें लाइव स्पोर्ट्स की सुविधा शामिल हो। बिना सब्सक्रिप्शन के मैच देखने की सुविधा मानकर न चलें।

SonyLIV का सबसे सस्ता सालाना प्लान कितने का है?

SonyLIV का Mobile Only सालाना प्लान 699 रुपए का है। इसका महीने का औसत खर्च करीब 58.25 रुपए है।

क्या 699 रुपए वाले प्लान से टीवी पर मैच देख सकते हैं?

नहीं, Mobile Only प्लान सिर्फ Android और iOS ऐप पर काम करता है। टीवी और लैपटॉप के लिए LIV Premium प्लान लेना होगा।

भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा T20 कब शुरू होगा?

मैच का टॉस भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12 बजे होगा, जबकि पहली गेंद 12:30 बजे फेंकी जाएगी।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें दिए गए रिचार्ज प्लान्स, कीमतें, बेनिफिट्स और नियम सोनी लिव (Sony LIV) द्वारा समय-समय पर बदले जा सकते हैं। किसी भी प्लान से रिचार्ज करने से पहले सोनी लिव की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाकर ताजा ऑफर्स और नियम-शर्तें (T&C) जरूर चेक कर लें।