MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IND vs NZ T20i Free Streaming: फ्री में भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 मुकाबले कहां देखें?

IND vs NZ T20i Free Streaming: फ्री में भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 मुकाबले कहां देखें?

India vs New Zealand Free Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20i सीरीज का आगाज आज यानी 21 जनवरी से होने जा रहा है। पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा। यहां हम बताएंगे कि फ्री में आप लाइव मैच का आनंद कहां और कब ले सकते हैं। 

2 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jan 21 2026, 02:47 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20i
Image Credit : AFP

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20i

वनडे के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20i सीरीज आज यानी 21 जनवरी से शुरू हो रहा रही है। पहला मुकाबला नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया एक दिवसीय श्रृंखला में मिली हार का बदला लेने के लिए उतर रही है। वहीं, कीवी टीम की नजरें 20-20 फॉर्मेट में भी ट्रॉफी जीतने पर होंगी। उनकी टीम भी विशेष तैयारी के साथ खेलने आई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
दोनों टीमों में धाकड़ खिलाड़ी
Image Credit : Getty

दोनों टीमों में धाकड़ खिलाड़ी

भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमों के पास T20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं। एक तरफ जहां टीम इंडिया में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन और हार्दिक पांड्या जैसे मैच विनर खिलाड़ी हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कीवी के पास डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल और कायल जेमिसन जैसे प्लेयर्स भरे हुए हैं, जो किसी भी क्षण मैच का रुख मोड़ने की काबिलियत रखते हैं।

35
कब शुरू होंगे मुकाबले?
Image Credit : AFP

कब शुरू होंगे मुकाबले?

टीम इंडिया और कीवी के बीच 5 मैचों की टी20i सीरीज के समय को लेकर यदि आपके दिमाग में किसी प्रकार का प्रश्न उठ रहा है, तो लिए उसके बारे में हम आपको बता देते हैं। भारतीय समयानुसार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले की शुरुआत शाम 7:00 पर होगी। वहीं, दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए आधे घंटे पहले 6:30 उतरेंगे। वैसे तो फटाफट क्रिकेट के मुकाबले 7:30 में स्टार्ट होते हैं, लेकिन इस बार आधा घंटा पहले शुरू होंगे।

45
लाइव कहां देखें?
Image Credit : Getty

लाइव कहां देखें?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच t20 सीरीज का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वनडे सीरीज की तरह इसी नेटवर्क के पास ब्रॉडकास्टिंग राइट्स है। हिंदी और इंग्लिश दोनों में इसका प्रसारण टीवी पर होगा। स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी में आप अपनी मातृभाषा में इसका आनंद ले सकते हैं। वहीं, यदि आप यह मुकाबला ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

55
फ्री में मुकाबले कहां देखें?
Image Credit : AFP

फ्री में मुकाबले कहां देखें?

इसके अलावा अगर आप भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 मुकाबला फ्री में देखना चाहते हैं, तो ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। हां, यदि आपने अपने मोबाइल सिम के साथ जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन ऐड कर रखा है, तो आप आसानी से इसका मुकाबला देख सकते हैं। उदाहरण के लिए अपने 349 का महीने वाला रिचार्ज जिओ सिम पर कर रखा है, तो फिर किसी प्रकार का कोई अन्य शुल्क नहीं देना पड़ेगा और आप मुकाबले देख सकते हैं। कई भाषाओं में इसका सीधा प्रसारण जियो हॉटस्टार पर होगा।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
KKR vs DC Live Streaming: फ्री में कहां-कैसे देखें आज IPL का रोमांचक मुकाबला
Recommended image2
DC vs KKR: प्लेऑफ की रेस में आज कोलकाता से भिड़ेगी दिल्ली, मैच से पहले कैसी है पिच-मौसम का हाल
Recommended image3
गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ में इस शख्स की धांसू एंट्री, IPL टीम का साथ छोड़ संभालेगा बड़ी जिम्मेदारी
Recommended image4
DC vs KKR: प्लेऑफ की उम्मीदों के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला, आज दिल्ली-कोलकाता में टक्कर
Recommended image5
Who Won Yesterday’s IPL Match, 7 May 2026: LSG vs RCB: कल का मैच कौन जीता, लखनऊ बनाम बेंगलुरु रिजल्ट-हाइलाइट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved