- Home
- Sports
- Cricket
- IND vs NZ: टी20 में कीवी के पंख कतरेंगे ये 5 भारतीय शेर, ODI सीरीज हार का हिसाब होगा चुकता!
IND vs NZ: टी20 में कीवी के पंख कतरेंगे ये 5 भारतीय शेर, ODI सीरीज हार का हिसाब होगा चुकता!
India vs New Zealand T20i: 3 मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने 2-1 से मात दे दी। अब दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया के पास उस हार का बदला लेने का मौका है। इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर नजरें होंगी।

5 भारतीय लेंगे न्यूजीलैंड से बदला
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20i सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। 3 मैचों की वनडे सीरीज में मेन इन ब्लू को 2-1 से हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसे में अब टीम इंडिया की नजरें बदला लेने पर होंगी। सूर्यकुमार यादव की सेना पूरी तरह से तैयार हैं अब बस मैदान पर उतरने की देरी है। यहां हम आपको उन 5 भारतीय शेरों के बारे में बताएंगे, जो कीवी के पंख कतर सकते हैं।
अभिषेक शर्मा
सूची में पहले नंबर पर बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम आता है, जो इस समय धाकड़ फॉर्म में चल रहे हैं। पहली ही गेंद से वो सामने वाले गेंदबाजों पर टूटकर पड़ते हैं। यहां तक की 140+ गेंद को भी आगे निकलर मारते हैं। ऐसे में ये कीवी के सामने एक बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं। उन्होंने अब तक 33 टी20i मैचों में 35.97 की औसत और 188.03 की स्ट्राइक रेट से 1115 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक लग चुके हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 135 रन है। यह आंकड़ा न्यूजीलैंड को डरा रहा होगा।
हार्दिक पांड्या
दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम आता है, जो इस समय गेंद और बल्ला दोनों से धमाल मचा रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 इनिंग में 71.00 की औसत और 186.84 की स्ट्राइक रेट से 142 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 2 पारियों में हाफ सेंचुरी भी निकली थी। ऐसे में उनका हालिया फॉर्म बेहद कमाल का है, जो न्यूजीलैंड के लिए चिंता का सबब जरूर बनेगा। यह एक एक्स फैक्टर बन सकते हैं।
वरुण चक्रवर्ती
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का नाम है, जिन्होंने हाल ही में अपना रुतबा बनाकर रखा है। वो पिछले साल विकेट लेने के मामले में भी सबसे ऊपर खड़े हैं। इनकी गेंदबाजी का सामना करना न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए परेशानी का विषय होगा। वरुण की फिरकी में अब तक बड़े से बड़े फंस चुके हैं। उन्होंने अब तक 33 टी20i मैचों में 55 विकेट झटके हैं। उनका इकोनॉमी रेट भी 7 से नीचे (6.96) है। औसत भी 14.87 है। बेस्ट बॉलिंग फिगर 17 रन देकर 5 विकेट है।
ईशान किशन
बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन की वापसी पर सभी क्रिकेट फैंस की नजरें होने वाली हैं, जो लंबे समय के बाद टीम इंडिया में खेलने उतरेंगे। तिलक वर्मा की अनुपस्थिति में वो नंबर 3 पर खेलते हुए दिखेंगे। ईशान पहले भी बड़ी पारियां खेल चुके हैं। उनका हालिया फॉर्म बेहद कमाल का है। सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रन बनाते आ रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में 3 इनिंग में 155 रन बनाए। ऐसे में ईशान का यह लय टीम इंडिया के लिए बहुत अच्छी खबर है, वहीं न्यूजीलैंड के लिए खतरे की घंटी है। 32 टी20i में 124.38 की स्ट्राइक रेट से 796 रन बनाए हैं। 6 अर्धशतक जड़ चुके हैं।
सूर्यकुमार यादव
टीम इंडिया के टी20i कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय अपने बुरे फॉर्म से गुजर रहे हैं। उनके पास काफी ज्यादा टैलेंट और अनुभव है। पिछली 20 इनिंग में कोई हाफ सेंचुरी नहीं जड़ी है, ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ लय में लौटने का अच्छा मौका है। टी20i सीरीज सूर्या 4 शतक जड़ चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप उनके सामने खड़ा है, उसे ध्यान में रखते हुए वो वापसी कर सकते हैं और कीवी के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। नेट्स में लगातार अभ्यास कर रहे हैं। मैच से पहले पॉजिटिव नजर आए हैं।