India vs South Africa Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 14 नवंबर से कोलकाता में खेला जाएगा। चोट के बाद ऋषभ पंत की टीम में वापसी हुई है और प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 2 छक्का इतिहास रच सकता है।
Rishabh Pant Near Big Record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 14 से 18 नवम्बर के बीच कोलकाता के ईडेन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें के बीच 2 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंचने के लिए भारतीय टीम को दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। इस सीरीज में ऋषभ पंत की वापसी हुई है, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेले थे। चोट के बाद वापसी कर रहे पंत के पास पहले टेस्ट में इतिहास रचने का शानदार मौका होगा। वो पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। आइए उस रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं...
1 छक्का लगाते ही पंत रचेंगे इतिहास
बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में नया इतिहास रचने वाले हैं। जब वो मैदान पर बल्लेबाजी करने आएंगे, तो उन्हें सिर्फ 1 छक्के लगाने होंगे। उस छक्के के दम पर वो पूर्व विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। वहीं, 2 छक्के जड़ते ही नंबर वन की कुर्सी अपने नाम कर लेंगे। पंत अभी तक टेस्ट क्रिकेट में कुल 90 छक्के लगा चुके हैं। वहीं, वीरू ने इस मामले में फिलहाल आगे हैं, जिनके बल्ले से कुल टेस्ट क्रिकेट में 91 छक्के निकले हैं। अब सूची में पंत आगे आ जाएंगे।
और पढ़ें- IND vs SA: पहले टेस्ट में क्या होगी भारत की मजबूत प्लेइंग 11? इन 2 खिलाड़ियों ने बढ़ाई टेंशन
पंत से पीछे हैं ये 5 भारतीय बल्लेबाज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में ऋषभ पंत से 3 क्रिकेटर काफी पीछे हैं। लिस्ट में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने टेस्ट में 88 छक्के मारे हैं। अब वो यहां से आगे नहीं जा सकते हैं, क्योंकि उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। वहीं, उनसे पीछे रविंद्र जडेजा ने 80 छक्के जड़े हैं, जबकि एमएस धोनी ने 78 छक्के मारे हैं। इनमें से सिर्फ जड्डू ही पंत तक पहुंच सकते हैं, जो उनके लिए आसान होने वाला नहीं है।
ऋषभ पंत का टेस्ट करियर लाजबाव
ऋषभ पंत का टेस्ट सीरीज देखें, तो अब तक उन्होंने भारत के लिए बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया है। 47 टेस्ट मैचों की 82 पारियों में 44.50 की औसत से 3427 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से 8 शतक और 18 अर्धशतक निकले हैं। उन्होंने 369 चौके भी मारे हैं। उनका इस फॉर्मेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 159 नाबाद रहा है। 5 बार वो नॉट आउट गए हैं। 2018 में उन्होंने पहली बार टीम इंडिया के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था, उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा है।
और पढ़ें- पहले टेस्ट में शुभमन गिल के पास शानदार रिकॉर्ड बनाने का मौका, सचिन-विराट के क्लब में मारेंगे एंट्री
