IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल जारी है और अफ्रीका ने पहली पारी में 10 विकेट खोकर 489 रन बनाए हैं। वहीं, कप्तान ऋषभ पंत काफी नाराज नजर आए हैं। 

Rishabh Pant scoled Kuldeep Yadav: गुवाहाटी टेस्ट में ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इस मैच में वो बतौर कप्तान खेल रहे हैं। विकेट के पीछे हमेशा मस्ती-मजाक के मूड में रहने वाले पेंट दूसरे टेस्ट के मैच के दौरान नाराज नजर आए। हुआ यूं, कि दूसरे दिन भारतीय फील्डर काफी थके हुए नजर आ रहे थे, इसके अलावा ओवर की स्पीड कम हो गई। इसी वजह से पंत ने स्पिनर कुलदीप को खेलने के लिए बोला। उनका अंदाज स्टंप माइक और कैमरे ने कैद कर लिया।

भारतीय फील्डरों की धीमी चाल से पंत परेशान

गुवाहाटी टेस्ट के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका बल्लेबाजों ने लाजवाब प्रदर्शन किया। ऑलराउंडर सेनुरन मुथुसामी और वॉरेन के बीच हुई बड़ी साझेदारी ने भारतीय फील्डरों को थका दिया। दोनों भारतीय गेंदबाजों को विकेट देने के मूड में नजर नहीं आ रहे थे और लगातार रन बनाए जा रहे थे, जिसके चलते सभी टीम इंडिया के खिलाड़ियों के कंधे झुके हुए नजर आए। कई बार फील्डर पोजिशन पर जोगिंग करते दिखे। ऐसा करने के चलते ओवर की स्पीड कम हो रही थी और गेंदबाज तय समय पर गेंदबाजी पूरी नहीं कर पा रहे थे। इसी के चलते कप्तान पंत का मूड गर्म हो गया और उन्होंने विकेट के पीछे से दहाड़ लगाई।

Scroll to load tweet…

और पढ़ें- IND vs SA: गुवाहाटी में होगा टीम इंडिया का ऐलान, ODI में रोहित-राहुल या फिर... कौन बनेगा कप्तान?

कुलदीप यादव को पंत ने डांटा

भारतीय गेंदबाजों द्वारा समय पर ओवर पूरा नहीं होने के चलते अंपायर ने वार्निंग भी दे दी। इसी बीच जब स्पिनर कुलदीप यादव तेज गति से बोलिंग नहीं कर पा रहे थे, तो ऋषभ पंत ने पीछे से दहाड़ लगाते हुए डांटा और कहा कि, 'घर पर खेल रहे हो क्या? एक बॉल डाल जल्दी।' इस अंदाज में कप्तान का इशारा था कि वह अपने खिलाड़ियों से पहले की तरह फुर्ती और एक्टिव होने की बात कर रहे थे।

पहली पारी में साउथ अफ्रीका का विशाल स्कोर

पहली इनिंग में साउथ अफ्रीका 151.1 ओवर में 489 रन बनाए। सेनुरन मुथुसामी ने सबसे ज्यादा 109 रन बनाए। उनके अलावा मार्को जेनसन ने 91 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली, वैरेन ने 49 रन, ट्रिस्टन स्तब्स ने 45 और तेंबा बावुमा ने 41 रनों का योगदान दिया। दूसरे दिन तक अफ्रीका इस टेस्ट में काफी आगे नजर आ रही है और बड़ी बढ़त हासिल कर सकती है।

और पढ़ें- IND vs SA: कौन हैं मुथुसामी...जो गुवाहाटी में टीम इंडिया के लिए बने काल? भारत से है गहरा नाता