MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IND vs SA: साउथ अफ्रीका से हार के बाद कैसे मिलेगी भारत को सेमीफाइनल की टिकट?

IND vs SA: साउथ अफ्रीका से हार के बाद कैसे मिलेगी भारत को सेमीफाइनल की टिकट?

IND vs SA T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 के पहले मैच में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली हार का सामना करना पड़ा और 76 रनों से साउथ अफ्रीका की टीम ने जीत दर्ज की। इस हार के बाद भारत को सेमीफाइनल का टिकट कैसे मिलेगा... 

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Feb 23 2026, 08:12 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
भारत बनाम साउथ अफ्रीका सुपर 8 मैच
Image Credit : Getty

भारत बनाम साउथ अफ्रीका सुपर-8 मैच

T20 वर्ल्ड कप में भारत सबसे मजबूत टीम मानी जा रही है, क्योंकि ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले में उसने जीत दर्ज की। हालांकि, सुपर 8 के पहले मुकाबले में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। 22 फरवरी, रविवार को साउथ अफ्रीका और भारत के बीच T20 वर्ल्ड कप का सुपर 8 मुकाबला हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 187 रन बनाएं। डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 63 रनों की पारी खेली।

और पढ़ें- 'संजू को वापस लाओ!', साउथ अफ्रीका से शर्मनाक हार के बाद तिलक-अभिषेक पर भड़के फैंस

26
साउथ अफ्रीका के पहाड़ जैसे लक्ष्य को नहीं भेद पाया भारत
Image Credit : Getty

साउथ अफ्रीका के पहाड़ जैसे लक्ष्य को नहीं भेद पाया भारत

दूसरी तरफ बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती हुई नजर आई। ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने इस टूर्नामेंट में पहली बार 15 रन बनाए। शिवम दुबे ने 42 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया और भारत 18.5 ओवर में 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गया।

36
भारत की अब तक की सबसे बड़ी हार
Image Credit : X

भारत की अब तक की सबसे बड़ी हार

साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 मुकाबले में ये भारत की सबसे शर्मनाक हार बताई जा रही है। इस हार ने टीम इंडिया की जीत पर तो ब्रेक लगा ही दिया, साथ ही सेमीफाइनल में भी पहुंचने के रास्ते को मुश्किल कर दिया है। आइए जानते हैं भारत का सेमीफाइनल का सफर कितना मुश्किल है।

46
कैसे मिलेगा भारत को सेमीफाइनल का टिकट
Image Credit : X

कैसे मिलेगा भारत को सेमीफाइनल का टिकट

सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने के लिए सभी टीम को तीन-तीन मैच खेलने हैं। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला हार गई है। ऐसे में अब उसे सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए अपने दोनों मुकाबले जीतने पड़ेंगे।

56
सेमी फाइनल से पहले भारत के मुकाबले
Image Credit : Getty

सेमी फाइनल से पहले भारत के मुकाबले

सेमीफाइनल मैच से पहले भारत का 26 फरवरी 2026 को जिंबाब्वे के साथ मैच है। इसके बाद उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ 1 मार्च को दूसरा मुकाबला खेलना है। अगर भारतीय टीम ने दोनों मैच जीते तो उसके चार पॉइंट्स हो जाएंगे। इतना ही नहीं भारत को दूसरी टीमों के हारने की दुआ भी करनी पड़ेगी। साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे में से कोई दो टीम अपने 2-2 मैच हार जाती है, तो ही भारत का सेमीफाइनल का टिकट पक्का होगा।

66
नेट रन रेट्स पर भी आ सकती है बात
Image Credit : Getty

नेट रन रेट्स पर भी आ सकती है बात

भारत के अलावा अगर दो और टीमें 4-4 पॉइंट हासिल करती है, तो सेमीफाइनल की रेस फंस सकती है। ऐसे में नेट रन रेट पर बात आकर टिक जाएगी। भारत को 76 रनों से पहले मैच में करारी हार मिली। जिससे उसका रन रेट -3.80 हो गया, जबकि साउथ अफ्रीका का 3.800 है। ऐसे में अगले दो मैचों में भारतीय टीम को न केवल जीत दर्ज करनी होगी, बल्कि बहुत बड़े मार्जिन के साथ जीतना होगा, ताकि उसका नेट रन रेट सुधार सके।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।
क्रिकेट समाचार
T20 वर्ल्ड कप

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Shami on Fire: मो. शमी ने तहस-नहस कर दिया हैदराबाद का टॉप ऑर्डर, फैंस ने अगरकर-गंभीर की लगा दी क्लास
Recommended image2
RCB vs CSK Score IPL 2026: बेंगलुरु में महामुकाबला, पहले बल्लेबाजी कर रही RCB
Recommended image3
RCB vs CSK Live Streaming: मोबाइल और टीवी पर फ्री में कैसे देखें आज का IPL मैच
Recommended image4
CSK vs RCB IPL 2026 Match Preview: चिन्नास्वामी में रनों की बारिश तय, क्या वापसी करेगी चेन्नई? जानें पिच रिपोर्ट-पॉसिबल प्लेइंग 11
Recommended image5
Aaj Kiska Match Hai: IPL Super Sunday में आज डबल धमाका! दोपहर में LSG vs SRH, शाम RCB vs CSK, जान लें बड़ी बातें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved