MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • India vs Afghanistan: कौन जीता भारत-अफगानिस्तान का पहला T20I?

India vs Afghanistan: कौन जीता भारत-अफगानिस्तान का पहला T20I?

India vs Afghanistan 1st T20I: कौन जीता भारत-अफगानिस्तान का पहला T20? दिल्ली में खेले गए मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात देकर सीरीज में जीत से आगाज किया। देखें अभिषेक शर्मा के 32 गेंदों में 82 रनों के तूफान…

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Sep 14 2026, 08:01 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच
Image Credit : ANI

भारत बनाम अफगानिस्तान मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 13 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
अफगानिस्तान ने बनाए 156 रन
Image Credit : ANI

अफगानिस्तान ने बनाए 156 रन

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने शुरुआती ओवरों में ही कई विकेट गंवा दिए। हालांकि, इसके बाद आजमतुल्लाह उमरजई और मोहम्मद नबी ने पारी को संभाला और 44 गेंदों में नाबाद 64 रन बनाए। वहीं, मोहम्मद नबी ने 27 गेंदों में 33 रन की अहम पारी खेली। दोनों के बीच 83 रन की पार्टनरशिप हुई, जिसकी बदौलत अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन तक पहुंच सकी। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

और पढे़ं- IND vs AFG: राशिद से गुरबाज तक, अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

35
अभिषेक शर्मा ने मचाया तूफान
Image Credit : ANI

अभिषेक शर्मा ने मचाया तूफान

157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआती झटका जरूर लगा। संजू सैमसन सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाल लिया और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। अभिषेक शर्मा ने महज 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद भी उनका तूफान नहीं रुका और उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों में 82 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। अभिषेक की इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया। उनका साथ ईशान किशन ने भी बखूबी निभाया। ईशान ने 33 गेंदों में 42 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

45
13.4 ओवर में भारत ने हासिल किया लक्ष्य
Image Credit : ANI

13.4 ओवर में भारत ने हासिल किया लक्ष्य

अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की शानदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय टीम ने लक्ष्य को महज 13.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत ने 157 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम किया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मुकाबले में भारतीय जीत के सबसे बड़े हीरो अभिषेक शर्मा रहे। उनकी 32 गेंदों पर 82 रन की विस्फोटक पारी ने अफगानिस्तान को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। वहीं, गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह के 3 विकेट भी भारत की जीत की बड़ी वजह रहे।

55
भारत-अफगानिस्तान की प्लेइंग 11
Image Credit : ANI

भारत-अफगानिस्तान की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
क्रिकेट समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Virat Kohli से Shubman Gill तक, क्यों खास है इन 5 क्रिकेटर्स का जर्सी नंबर?
Recommended image2
IND vs WI 2nd ODI Live Streaming: मोबाइल पर फ्री कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच? ये रहा पूरा प्रॉसेस
Recommended image3
IND vs WI 2nd ODI: गुवाहाटी में फिर गरजेगा कोहली-गिल का बल्ला? विराट के लिए क्यों लकी है मैदान
Recommended image4
Virat Kohli vs Sachin Tendulkar: तुलना पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, बताया कौन है आगे और क्यों
Recommended image5
IND vs WI 2nd ODI: गुवाहाटी में आज महामुकाबला, जानें संभावित प्लेइंग 11 और लाइव मैच कैसे देखें?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved