MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • IND vs AFG: राशिद से गुरबाज तक, अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

IND vs AFG: राशिद से गुरबाज तक, अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

IND vs AFG T20 Series भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की T20I सीरीज शुरू होने जा रही है। अफगानिस्तान की टीम में कई ऐसे मैच विनर खिलाड़ी हैं, जो अपने दम पर मुकाबले का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं।

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Sep 12 2026, 11:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
1. राशिद खान
Image Credit : chat GPT

1. राशिद खान

राशिद खान अफगानिस्तान के सबसे घातक खिलाड़ियों में से एक हैं। हालांकि इस सीरीज में टीम की कप्तानी इब्राहिम जादरान कर रहे हैं, लेकिन राशिद की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। उनकी लेग स्पिन भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है। खासकर मिडिल ओवरों में विकेट निकालने की उनकी क्षमता उन्हें बेहद खतरनाक गेंदबाज बनाती है। राशिद जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
2. रहमानुल्लाह गुरबाज
Image Credit : X

2. रहमानुल्लाह गुरबाज

रहमानुल्लाह गुरबाज अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह पावरप्ले में तेजी से रन बनाकर मैच का रुख बदल सकते हैं। अगर गुरबाज को शुरुआती ओवरों में खुलकर खेलने का मौका मिल गया, तो भारतीय गेंदबाजों की मुश्किल बढ़ सकती है। उनकी खासियत है कि वह शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलने का कोशिश करते हैं। ऐसे में भारत को पावरप्ले में उनके खिलाफ गेंदबाजी करते समय एक्स्ट्रा सावधानी बरतनी होगी।

और पढ़ें- IND vs AFG: सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, चोटिल हुए ईशान किशन- पहले मैच पर संकट

35
3. इब्राहिम जादरान
Image Credit : X

3. इब्राहिम जादरान

इब्राहिम जादरान इस सीरीज में अफगानिस्तान की कप्तानी कर रहे हैं। यह बतौर पूर्णकालिक T20I कप्तान उनकी पहली सीरीज है। वह टीम के अहम बल्लेबाज भी हैं। 2026 T20 वर्ल्ड कप में कनाडा के खिलाफ इब्राहिम ने 56 गेंदों पर 95 रन की शानदार पारी खेली थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह दबाव वाले मुकाबलों में बड़ी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं।

45
4. अजमतुल्लाह उमरजई
Image Credit : X

4. अजमतुल्लाह उमरजई

अजमतुल्लाह उमरजई अफगानिस्तान के उपयोगी ऑलराउंडर हैं। वह बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए अहम योगदान दे सकते हैं। बल्ले से बड़े शॉट लगाने के साथ-साथ वह जरूरत के समय विकेट भी निकाल सकते हैं। T20 क्रिकेट में ऐसा ऑलराउंडर किसी भी टीम के लिए बड़ा हथियार होता है। इसलिए भारत को उमरजई को हल्के में लेने की गलती नहीं करनी होगी।

55
5. नवीन-उल-हक
Image Credit : X

5. नवीन-उल-हक

नवीन-उल-हक की वापसी से अफगानिस्तान का तेज गेंदबाजी आक्रमण और मजबूत हुआ है। वह दाएं कंधे में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण पिछले कुछ मुकाबलों से टीम से बाहर थे और अब चोट से उबरने के बाद टीम में लौटे हैं। नवीन खास तौर पर डेथ ओवरों में अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। उनकी धीमी गेंद भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकती है।

भारत-अफगानिस्तान सीरीज को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. भारत और अफगानिस्तान की T20 सीरीज कब शुरू होगी?

पहला T20I 13 सितंबर 2026 को दिल्ली में खेला जाएगा।

2. अफगानिस्तान T20 टीम के कप्तान कौन हैं?

इब्राहिम जादरान इस सीरीज में अफगानिस्तान की कप्तानी कर रहे हैं।

3. भारत को अफगानिस्तान के किन खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा?

राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई और नवीन-उल-हक प्रमुख चुनौती हो सकते हैं।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
क्रिकेट समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
नाना पाटेकर थे विराट कोहली के इतने बड़े फैन, जल्दी आउट होते तो नहीं खाते थे खाना
Recommended image2
Tanmay Baloda: कौन हैं भारत के युवा स्पिनर तन्मय बलौदा, जिन्होंने टेस्ट में झटके 14 विकेट?
Recommended image3
Nana Patekar Untold Story: क्रिकेटर बनने का था सपना, लेकिन गरीबी ने पहुंचाया थिएटर और फिर बॉलीवुड तक
Recommended image4
धोनी के जिगरी यार ने चीफ सिलेक्टर बनने में दिखाई दिलचस्पी, BCCI से पूछा आवेदन का तरीका
Recommended image5
संजू सैमसन का फ्लॉप शो जारी, पिछले 4 मैचों में सिर्फ 29 रन, फिर भी वैभव को नहीं मिला मौका
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved