MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Haiwaan Film Review
BRICS Summit
Kal Ka Rashifal
Bank Strike 2026
Toxic Box Office Collection
Xi Jinping India Visit
Delhi Rare Medical Case
Haiwaan Advance Booking & Box Office
BRICS Summit 2026
Hanuman Ansh Box Office Collection
Abhijit Dipke Manoj Jarange Strike
UP Mau Hospital Case
H-1B Visa
BRICS Summit
Putin India Visit
Top 10 Morning News
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • मैनचेस्टर में इंग्लैंड के इन 4 खिलाड़ियों से भारत को रहना होगा सावधान, नहीं तो बढ़ सकती है मुश्किल

मैनचेस्टर में इंग्लैंड के इन 4 खिलाड़ियों से भारत को रहना होगा सावधान, नहीं तो बढ़ सकती है मुश्किल

IND vs ENG 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। फिल साल्ट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर और आदिल रशीद जैसे खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन सकते हैं।

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jul 04 2026, 02:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20
Image Credit : Getty

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत का यह तीसरा टी20 मुकाबला होगा। इससे पहले भारत ने यहां दो टी20 मैच खेले हैं। साल 2011 में इंग्लैंड ने भारत को हराया था, जबकि 2018 में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की थी। हालांकि, इस बार भारतीय टीम के सामने चुनौती थोड़ी बड़ी है, क्योंकि मौजूदा टीम के अधिकांश खिलाड़ी इस मैदान पर पहले कभी टी20 मैच नहीं खेले हैं।

और पढ़ें- 304 रन का खतरा! मैनचेस्टर में टीम इंडिया की सबसे बड़ी परीक्षा, क्या इंग्लैंड दोहराएगा इतिहास?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
फिल साल्ट से रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान
Image Credit : Getty

फिल साल्ट से रहना होगा सबसे ज्यादा सावधान

इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनर फिल साल्ट इस मैदान पर बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल ओल्ड ट्रैफर्ड पर खेले अपने इकलौते टी20 मैच में सिर्फ 60 गेंदों पर 141 रन की तूफानी पारी खेली थी। उनकी इस पारी में चौकों और छक्कों की जमकर बारिश हुई थी। अगर साल्ट शुरुआत में जल्दी आउट नहीं हुए, तो भारतीय गेंदबाजों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

35
हैरी ब्रूक भी बन सकते हैं बड़ा खतरा
Image Credit : Getty

हैरी ब्रूक भी बन सकते हैं बड़ा खतरा

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का रिकॉर्ड भी ओल्ड ट्रैफर्ड में शानदार रहा है। उन्होंने यहां दो टी20 मैचों में 108 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट लगभग 190 का रहा है। ब्रूक तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। अगर वह क्रीज पर टिक गए, तो भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बना सकते हैं।

45
जोस बटलर के आंकड़े भी डराने वाले
Image Credit : Getty

जोस बटलर के आंकड़े भी डराने वाले

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने यहां सात मैचों की पांच पारियों में 202 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 160 से भी ज्यादा रहा है। अगर बटलर अपनी लय में आ गए, तो वह अकेले दम पर मैच का रुख बदल सकते हैं।

55
आदिल रशीद की स्पिन से भी रहना होगा बचकर
Image Credit : Getty

आदिल रशीद की स्पिन से भी रहना होगा बचकर

सिर्फ बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल रशीद भी भारत के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। वह ओल्ड ट्रैफर्ड में टी20 इंटरनेशनल के सबसे सफल गेंदबाज हैं। रशीद ने इस मैदान पर 12 विकेट लिए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 विकेट पर 35 रन रहा है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को उनकी स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ बेहद संभलकर खेलना होगा।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. भारत और इंग्लैंड का दूसरा टी20 मैच कब खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 4 जुलाई को शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार) खेला जाएगा।

2. मैनचेस्टर में इंग्लैंड के सबसे खतरनाक खिलाड़ी कौन हैं?

फिल साल्ट, हैरी ब्रूक,जोस बटलर और आदिल रशीद इस मैदान पर शानदार रिकॉर्ड रखते हैं।

3. ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत का टी20 रिकॉर्ड कैसा है?

भारत ने यहां दो टी20 मैच खेले हैं, जिसमें एक में जीत और एक में हार मिली है।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
2004 से 2026 तक महिला एशिया कप में भारत का सफर, 7 खिताब और 10 फाइनल की पूरी कहानी
Recommended image2
कुलदीप यादव को भी पीछे छोड़ महिला क्रिकेटर बनी नंबर वन, 29 मैच में किया ये कारनामा
Recommended image3
सूर्यवंशी की उम्र पर शमी का बड़ा बयान! जितनी इसकी उम्र है, उतना तो मेरा क्रिकेट करियर...
Recommended image4
सिर्फ कुलदीप यादव ही नहीं, एक मैच में 10+ विकेट ले चुके हैं ये 5 भारतीय गेंदबाज
Recommended image5
जिस दिन किया T20 डेब्यू, उसी दिन होगा टीवी पर आगाज, रोहित शर्मा का यह वीडियो देखा क्या?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved