MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Bahawalpur JeM base
Indian store owner killed in US
Chhatarpur three sisters death
Delhi Crime
Chhatrapati Sambhajinagar death
Cambridge study ISRO
Delhi Software Engineer Murder
Global News Snapshot
Abhijit Dipke FIR
US-Canada Tariff War
MV Ocean-Winner ship sinking
Bangladesh Islamic NATO
Check Book New Rules 2026
Pakistan political crisis
Delhi Adobe engineer murder
Canada US Trade Talks Paused
Bihar Mid Day Meal
BJP SAD Alliance Punjab
7 Dogs Box Office Collection
Chhatrapati Sambhajinagar News
Hyderabad Aston Martin Accident
Toxic Advance Booking & Box Office Collection
Maharashtra iPhone EMI Tragedy
Top 10 News Today
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • India vs England 4th T20I: कौन जीता कल का मैच? क्या भारत तोड़ पाया हार का सिलसिला?

India vs England 4th T20I: कौन जीता कल का मैच? क्या भारत तोड़ पाया हार का सिलसिला?

India vs England 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली। श्रेयस अय्यर की 80 रन की शानदार पारी भी टीम इंडिया को हार से नहीं बचा सकी।

3 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Jul 10 2026, 07:51 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
भारत बनाम इंग्लैंड चौथा T20I
Image Credit : Getty

भारत बनाम इंग्लैंड चौथा T20I

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली। भारतीय टीम का हार का सिलसिला भी जारी रहा और टीम को लंबे समय बाद इतनी निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा।

और पढे़ं- T20 इंटरनेशनल में भारत की 5 सबसे बड़ी जीत, जब हराकर बनी टीम इंडिया बाजीगर

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
कैसी रही भारत की बल्लेबाजी?
Image Credit : X@BCCI

कैसी रही भारत की बल्लेबाजी?

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए 49 गेंदों में 80 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। शिवम दुबे ने 22 रन का योगदान दिया, जबकि वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा क्रमशः 15 और 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि आदिल राशिद और ब्रायडन कार्स को 1-1 सफलता मिली।

35
इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में ही हासिल किया लक्ष्य
Image Credit : Getty

इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में ही हासिल किया लक्ष्य

159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम शुरू से ही आक्रामक नजर आई। सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने नाबाद 59 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान हैरी ब्रूक ने भी तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 79 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। इंग्लैंड ने महज 13.5 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।

45
इंग्लैंड ने सीरीज पर जमाया कब्जा
Image Credit : Getty

इंग्लैंड ने सीरीज पर जमाया कब्जा

इस हार के साथ भारत का खराब दौर जारी रहा। टीम पिछले पांच मुकाबलों में जीत दर्ज नहीं कर सकी है। आयरलैंड दौरे पर भारत को 0-2 से सीरीज गंवानी पड़ी थी। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच बारिश के कारण ड्रॉ रहा, लेकिन अगले तीनों मुकाबलों में भारत को हार मिली। इंग्लैंड ने अब सीरीज में 3-1 की निर्णायक बढ़त बना ली है। ऐसे में 11 जुलाई को खेला जाने वाला पांचवां और अंतिम मुकाबला महज औपचारिकता बनकर रह गया है।

55
भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टी20 की प्लेइंग 11
Image Credit : X@BCCI

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टी20 की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राश‍िद, जोश टंग

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टी20 कौन जीता?

इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराया।

2. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?

कप्तान श्रेयस अय्यर ने 80 रन की पारी खेली।

3. सीरीज में अब स्कोर क्या है?

इंग्लैंड ने 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली है।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
क्रिकेट समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का खुल्लम खुल्ला प्यार, गले में पहना खास पेंडेंट
Recommended image2
शुभमन गिल की बहन शहनील ने 'द ट्रेटर्स' पर उठाए सवाल, गेम की जानकारी लीक होने का लगाया आरोप
Recommended image3
UP T20 League 2026: सिर्फ 6 गेंदों में मचाया तूफान! रिंकू सिंह ने एक ओवर में कूटे 28 रन
Recommended image4
IND vs SL, 2nd Test: पहले दिन भारत का दबदबा, दूसरे दिन 400+ स्कोर बनाने की तैयारी
Recommended image5
जीत का जश्न पड़ा भारी! नाइट क्लब के बाहर हथकड़ी में दिखे इंग्लैंड के क्रिकेटर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved