ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच ग्रुप-A मुकाबला खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से कोलंबो में होगा। फ्री लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें, आइए जानते हैं। 

India vs Pakistan Free Live Telecast T20 World Cup Live Streaming: टी20 वर्ल्डकप में आज 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच एक दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। इस बार पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के आने से मुकाबले को लेकर दिलचस्पी और भी बढ़ गई है। आइए जानते हैं इस मैच को कब, कहां और कैसे देखें।

  •  T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप- A मैच भारत बनाम पाकिस्तान फ्री लाइव स्ट्रीमिंग कब होगा?

इंडिया बनाम पाकिस्तान, T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप A मैच रविवार, 15 फरवरी (IST) को होगा।

  • भारत बनाम पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप A मैच कहां होगा?

भारत बनाम पाकिस्तान, T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप A मैच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में होगा।

  • भारत बनाम पाकिस्तान, T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप A मैच कितने बजे शुरू होगा?

इंडिया बनाम पाकिस्तान, T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप A मैच में टॉस शाम 6:30 बजे हो सकता है। मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा।

  • कौन-से टीवी चैनल भारत बनाम पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप A मैच का फ्री लाइव टेलीकास्ट दिखाएंगे?

भारत-पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप A मैच DD स्पोर्ट्स पर फ्री में देखा जा सकता है। इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी लाइव दिखाया जाएगा।

  • भारत बनाम पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप A मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप A मैच JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

पाकिस्तान के संभावित 11 खिलाड़ी

सलमान अली आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद।

भारत के संभावित 11 खिलाड़ी 

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।