भारत बनाम न्यूजीलैंड (India V/S New Zealand) के बीच पहला टी20 मुकाबला रांची जेएससीए के बीच शेड्यूल है। रांची में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का घर भी है। उनके दो धुरंधर इस मैच में आमने-सामने होंगे। 

India V/S New Zealand 1st T20. भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच शेड्यूल है और दोनों ही टीमों के कप्तानों का जुड़ाव महेंद्र सिंह धोनी के साथ रहा है। भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या और एमएस धोनी की दोस्ती के बारे में सभी जानते हैं लेकिन पंड्या महेंद्र सिंह धोनी को अपना मेंटर मानते हैं। वहीं धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम में न्यूजीलैंड के मौजूदा कप्तान मिचेल सेंटरन खेल चुके हैं। यानि दोनों ही टीमों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ही धुरंधर हैं जो रांची में अपने-अपने देश की टीमों के साथ आमने-सामने होंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सेंटनर बोले- मैं धोनी की तरह हूं
मिचेल सेंटर धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं और उन्हें भारत में खेलने का पूरा अनुभव है। मिचेल सेंटनर ने कहा कि वे बिल्कुल धोनी की तरह हैं। सेंटनर ने कहा कि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफेन फ्लेमिंग और एमएस धोनी बेहद शांत स्वभाव के हैं। उनसे यही सीख मिली है और मैं भी बेहद शांत स्वभाव का हूं। सेंटनर ने कहा कि अपने देश के लिए खेलना हमेशा गर्व की बात होती है। मैं भी अपने देश के लिए खेलूंगा और शांत मन से अच्छी प्लानिंग के साथ टीम को जिताने की कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि भारत में खेले गए टी20 का अनुभव उन्हें काम आएगा।

हार्दिक पंड्या भी हैं धोनी के मुरीद
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ में हार्दिक पंड्या बहुत कुछ कहते हैं और ऐसा इसलिए है क्योंकि धोनी की अगुवाई में ही पंड्या को भारतीय टीम में जगह मिली और वे ऑलराउंडर के तौर पर खुद को डेवलप कर पाए। यही वजह रही कि हार्दिक पंड्या जब रांची पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने अपने मेंट से मुलाकात की और तस्वीरें भी शेयर की। कुछ समय पहले ही दोनों को डांस करते भी देखा गया था। दोनों खिलाड़ियों के बीच की बांडिंग देखते ही बनती है। अब न्यूजीलैंड के कप्तान भी धोनी के फैन और टीम इंडिया के कप्तान भी धोनी के मुरीद तो मुकाबला रोमांचक होने वाला है।

ऐसा हो सकती है भारत की टीम- हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ और मुकेश कुमार।

यह हो सकती है न्यूजीलैंड की टीम- मिचेल सेंटनर, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिप्ले, ईश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर।

यह भी पढ़ें

IND V/S NZ 1st T20: कैसी है रांची की पिच-मौसम का मिजाज? टीम इंडिया की प्लेइंग XI में कौन होगा शामिल