आईपीएल 2023 के 16वें मैच में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

स्पोर्ट्स डेस्क: हमारे देश में क्रिकेटर्स की फैन फॉलोइंग कितनी है इसकी बानगी इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में साफ नजर आ रही है। जिसमें लाखों फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर को देखने के लिए स्टेडियम पहुंच रहे हैं और जब बात भारत और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की हो, तो उनकी फैन फॉलोइंग का तो क्या ही कहना। रोहित भी अपने फैंस का ख्याल रखते हैं और उनके साथ अक्सर फोटो क्लिक करवाते नजर आते हैं। कुछ ऐसा ही मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी हुआ, जहां फैंस की डिमांड पर रोहित शर्मा खुद सेल्फी क्लिक करने पहुंच गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फैंस के लिए रोहित खुद बन गए कैमरामैन

मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें रोहित शर्मा अपने कुछ फैंस के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में रोहित शर्मा का पोस्टर लिए यह लोग रोहित के साथ एक फोटो क्लिक करने की डिमांड करते हैं। जिसके बाद रोहित खुद उनसे फोन ले लेते हैं और उनके साथ सेल्फी क्लिक करते हैं। इसके बाद तो फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा, फिर रोहित ने सभी फैंस से हाथ मिलाया। इस वीडियो को शेयर करके मुंबई इंडियंस ने कैप्शन दिया- फोटो सिर्फ एक, पर खुशी इंफिनिटी... रोहित का यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और खबर लिखे जाने तक महज 2 घंटे में 3 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं।

View post on Instagram

आईपीएल 2023 में पहला मैच जीती मुंबई इंडियंस

बता दें कि मंगलवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच हुआ। इसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 19.4 ओवर में 172 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से यह मैच जीत लिया। इस मैच में रोहित शर्मा का बल्ला एक बार फिर चला और उन्होंने 45 बॉलों में 65 रनों की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के अपने बल्ले से लगाए। इसके अलावा तिलक वर्मा ने भी 29 बॉलों में 41 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अपना पहला मैच जीत लिया। बता दें कि इससे पहले हुए दो मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा था। प्वाइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल आठवें नंबर पर है।

और पढ़ें- कौन है ये मिस्ट्री गर्ल जिसने RCB की हार पर रो-रोकर किया बुरा हाल- देखें वीडियो