आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मैच भी जीत लिया। 

IPL 2023 MI vs CSK. आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन बनाए हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 18.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 157 रन बनाए और मुकाबला जीत लिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आईपीएल 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला 

आईपीएल 2023 का 12वां मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 157 रन बनाए हैं। वहीं चेन्नई की टीम ने 19वें ओवर में 3 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। 

जानकारी के लिए बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में मोईन अली और बेन स्टोक्स अनफिट होने की वजह से नहीं खेल पाए। वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ज्योफ्रा आर्चर भी अनफिट होने के कारण टीम में शामिल नहीं हुए। यह मुकाबला वानखेड़े में बेहद रोमांचक रहा। 

वानखेड़े स्टेडियम में रोमांचक मैच

मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया। दोनों टीमों की रायवलरी आईपीएल की सबसे बड़ी रायवलरी मानी जाती है क्योंकि यही दोनों टीमें हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार आईपीएल का खिताब जीता। मुंबई इंडियंस की टीम 5 बार टाइटल जीत चुकी है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार खिताब पर कब्जा किया है। 16वां सीजन चेन्नई सुपर किंग्स जीत जाती है तो वह मुंबई के बराबर हो जाएगी।

दो दिग्गजों के बिना होगा पहला मुकाबला

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा, जब मुंबई की तरफ से केरोन पोलार्ड नहीं खेलेंगे। वहीं चेन्नई की तरफ से ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो भी नहीं खेल रहे हैं। इन दोनों कैरिबियाई दिग्गजों के बीच भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होती थी। अब केरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच हैं जबकि ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स के बॉलिंग कोच हैं।

यह तीन खिलाड़ी अनफिट

चेन्नई सुपर किंग्स के बेन स्टोक्स और मोईन अली अनफिट होने की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। वहीं मुंबई की टीम में ज्योफ्रा आर्चर नहीं खेल पाएंगे। इन तीनों खिलाड़ियों की जगह पर नए प्लेयर्स को मौका मिलेगा। चेन्नई की तरफ से अजिंक्य रहाने को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि गेंदबाजी का दारोमदार आलराउंडर्स पर दिखाई दे रहा है। 

यह भी पढ़ें

Watch Video: दिल्ली कैपिटल्स कैप्टन वार्नर ने अल्लू अर्जुन को दी जन्मदिन की बधाई, क्यूट बेटी ने कहा- हैप्पी बर्थडे पुष्पा