आईपीएल 2023 का 64वां लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स (DC vs PBKS) के बीच खेला गया है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को हरा दिया है। दिल्ली पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। 

IPL 2023 DC vs PBKS. आईपीएल के 16वें सीजन से पहले ही बाहर हो चुकी दिल्ली कैपिटल्स ने 64वें लीग मुकाबले नें पंजाब किंग्स को हराकर उनका भी गणित खराब कर दिया है। अब पंजाब किंग्स का क्वालीफाई करना बेहद मुश्किल हो गया है। पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और पंजाब के सामने 214 रनों का बड़ा टार्गेट सेट किया। वहीं पंजाब की टीम शुरूआती झटकों के बाद संघर्ष करती दिखी लेकिन यह मुकाबला 15 रनों से गंवा दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 213 रन

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के 16वें सीजन से बाहर हो चुकी है लेकिन अब यह टीम गजब का खेल रही है। मतलब दूसरी टीमों का गणित बिगाड़ रही है। पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली के बल्लेबाजों ने खुलकर बैटिंग की और 20 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर 213 रन बना डाले। कप्तान डेविड वार्नर ने 31 गेंद पर 46 रन, पृथ्वी शॉ ने 38 गेंद पर 54 रन, रीली रोसो ने 37 गेंद पर 82 रन और फिल साल्ट ने 14 गेंद पर 26 रनों की धांसू पारियां खेली। दिल्ली की टीम ने इस पारी में कुल 11 छक्के और 20 चौके जड़े। इस तरह से टीम ने 2 विकेट खोकर 213 रन बना डाले।

IPL 2023: कैसी रही पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी

पंजाब किंग्स के सामने जीतने के लिए और क्वालीफाइंग की दौड़ में बने रहने के लिए कुल 214 रनों की दरकार थी लेकिन कप्तान शिखर धवन खाता भी नहीं खोल पाए और इंशांत की गेंद पर आउट हो गए। दूसरे ओपनर प्रभसिमरन सिंह भी कुछ खास नहीं कर पाए और 19 गेंद पर 22 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार हो गए। अथर्व तैदे ने 42 गेंद पर 55 रनों की पारी खेली लेकिन उन्हें बीच में मैच छोड़कर जाना पड़ा। जितेश शर्मा खाता भी नहीं खो पाए और आउट हो गए। इसके बाद शाहरूख खान भी सिर्फ 6 रन बनाकर पवैलियन लौट गए। फिर ऑलराउंडर सैम करन भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। हरप्रीत बरार को फिल साल्ट ने आते ही रन आउट कर दिया। पंजाब की तरफ से लियाम लिविंगस्टोन ने 94 रनों की पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

यह भी पढ़ें

शुभमन गिल के नाम दर्ज हुआ ऐसा रिकॉर्ड, विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा भी रह गए पीछे