MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • DC vs RCB मुकाबले के 10 दमदार Moments, देखें कोहली-पांड्या ने कैसे दिलाई बेंगलुरु को जीत

DC vs RCB मुकाबले के 10 दमदार Moments, देखें कोहली-पांड्या ने कैसे दिलाई बेंगलुरु को जीत

DC vs RCB: आईपीएल 2025 के 46वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया। विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने लाजवाब अर्धशतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड का जादू चला। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
| Updated : Apr 27 2025, 11:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
Image Credit : ANI

RCB ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और वह एकदम सही साबित हुआ। शुरुआत के ओवरों में ही गेंदबाजों ने DC को बैकफुट पर पूरी तरह से धकेला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
पहले पावरप्ले में 2 बल्लेबाज ढेर
Image Credit : ANI

पहले पावरप्ले में 2 बल्लेबाज ढेर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों ने पहले पावरप्ले के भीतर दिल्ली कैपिटल्स के दो बड़े बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। पहले अभिषेक पोरेल 11 गेंदों पर 28 बनाकर जोश हेजलवुड के शिकार बने, उसके बाद करुण नायर 4 रन पर यश दयाल के हाथों आउट हुए।

Related Articles

Related image1
थर-थर कांपते हैं गेंदबाज... जब IPL में गरजता है इन 5 खूंखार बल्लेबाजों का बल्ला, स्ट्राइक रेट में 'महारथी'
Related image2
CSK vs SRH Photos: चेन्नई के खिलाफ हैदराबाद को मिली ऐतिहासिक जीत के 10 बेस्ट मोमेंट्स
310
राहुल-ट्रिस्टन ने खेली जुझारू पारी
Image Credit : ANI

राहुल-ट्रिस्टन ने खेली जुझारू पारी

एक समय रन बनाने में असफल दिख रही दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टबस ने जुझारू पारी खेली और टीम को संभाला। राहुल 39 गेंदों पर 41 रन बनाए और भुवनेश्वर कुमार को अपना विकेट दे बैठे। उसके बाद स्टबस 18 में 34 बनाकर भुवनेश्वर के ही हाथों आउट हुए।

410
आशुतोष-अक्षर बल्ले से फ्लॉप
Image Credit : ANI

आशुतोष-अक्षर बल्ले से फ्लॉप

इस मुकाबले में अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप हो गए। अक्षर केवल 15 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए, जबकि 2 बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बोल्ड हुए।

510
162 तक पहुंची दिल्ली की टीम
Image Credit : ANI

162 तक पहुंची दिल्ली की टीम

ट्रिस्टन स्टबस और विप्रज निगम के बीच 15 गेंदों पर 38 रनों की तेज साझेदारी के चलते दिल्ली कैपिटल्स की टीम 162 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल हुई। टीम के 8 बल्लेबाज पवेलियन की ओर लौट गए। RCB की गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार 3, जोश हेजलवुड 2, यश दयाल और क्रुणाल पांड्या ने 1-1 विकेट चटकाए।

610
रन चेज में लड़खड़ाई RCB
Image Credit : ANI

रन चेज में लड़खड़ाई RCB

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई और तीसरे ओवर में 20 के स्कोर पर जैकब बेथल के रूप में टीम का पहला विकेट गिरा। वो 12 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर करुण नायर के हाथों कैच आउट हुए।

710
देवदत्त-पाटीदार भी हुए फेल
Image Credit : ANI

देवदत्त-पाटीदार भी हुए फेल

पहला विकेट गिरने के बाद भी देवदत्त पड्डिकल और रजत पाटीदार कुछ खास नहीं कर पाए और जल्दी अपना विकेट गंवा दिया। रजत 6 रन बनाकर करुण नायर के हाथों रन आउट हो गए, जबकि देवदत्त पड्डिकल बिना खाता खोले अक्षर पटेल के दूसरे शिकार बने।

810
विराट और क्रुणाल ने पारी को संभाला
Image Credit : ANI

विराट और क्रुणाल ने पारी को संभाला

एक समय 26 पर 3 विकेट गिरने के बाद RCB को विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या का साथ मिला। दोनों ने मिलकर पारी को संभाला और 84 गेंदों पर 119 रनों की विस्फोटक साझेदारी करते हुए डीसी को मैच से बाहर कर दिया।

910
दोनों ने खेली अर्धशतकीय पारी
Image Credit : ANI

दोनों ने खेली अर्धशतकीय पारी

क्रुणाल पांड्या और विराट कोहली ने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। विराट 51 रन बनाकर दुष्मंत चमीरा की गेंद पर कैच आउट हो गए, लेकिन तब तक मैच खत्म हो चुका था। उसके बाद क्रुणाल पांड्या ने भी नाबाद 73 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

1010
टिम डेविड ने फिनिश किया मैच
Image Credit : ANI

टिम डेविड ने फिनिश किया मैच

RCB के लिए एक बार फिर से मैच फिनिशर के रूप में टिम डेविड आए। उन्होंने 5 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 19 रन बनाए और मुकाबले में बेंगलुरु को 6 विकेट से जीत दिला दी। DC के लिए अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिया जबकि 1 विकेट दुष्मंत चमीरा को मिला।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
आईपीएल
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IND vs ZIM Women T20: रायपुर में आज से भिड़ेंगी दोनों टीमें, मंधाना के पास इतिहास रचने का मौका
Recommended image2
भारत बनाम जिम्बाब्वे महिला T20: टीवी और मोबाइल ही नहीं, मैदान में भी फ्री में देखें मैच- जानें कैसे?
Recommended image3
वेस्टइंडीज के खिलाफ संघर्ष के बीच, टीम इंडिया को याद आया अपना T20 स्पेशलिस्ट
Recommended image4
PM मोदी की बात सुन अपनी मुस्कान नहीं रोक पाए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, Watch Video
Recommended image5
Expensive Cricketer Homes: टीम इंडिया के इन क्रिकेटर्स के पास हैं सबसे महंगे घर, कीमत उड़ा देगी होश
Related Stories
Recommended image1
थर-थर कांपते हैं गेंदबाज... जब IPL में गरजता है इन 5 खूंखार बल्लेबाजों का बल्ला, स्ट्राइक रेट में 'महारथी'
Recommended image2
CSK vs SRH Photos: चेन्नई के खिलाफ हैदराबाद को मिली ऐतिहासिक जीत के 10 बेस्ट मोमेंट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved