11:23 PM (IST) Apr 12

IPL 2025 SRH vs PBKS: हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से हराया

आईपीएल 2025 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 245 रन बनाए थे, जिसके जवाब में 246 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य हैदराबाद ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा 55 गेंदों में 141 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली। उनके अलावा ट्रेविस हेड ने भी 37 में 66 रन बनाए। 

10:47 PM (IST) Apr 12

IPL 2025 SRH vs PBKS: अभिषेक शर्मा ने जड़ा आईपीएल का पहला शतक

246 का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 40 गेंदों में शतक पूरा कर दिया है। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है। शुरुआत से ही वो लाजवाब फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनके बल्ले से चौके और छक्कों की बरसात हो रही है। टीम का स्कोर 13 ओवर में 1 विकेट पर 175 रन है।

10:22 PM (IST) Apr 12

IPL 2025 SRH vs PBKS: 8 ओवर के बाद मैच का हाल

246 रनों का पीछा करते हुए हैदराबाद के बल्लेबाजों ने घातक शुरुआत की है। टीम का स्कोर 8 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान ने 109 रन है। क्रीज पर अभिषेक शर्मा 66 और ट्रेविस हेड 36 रन बनाकर मौजूद हैं। जीत के लिए 72 गेंदों में 135 रनों की जरूरत है। 

10:21 PM (IST) Apr 12

IPL 2025 SRH vs PBKS: अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

246 का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 19 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर दिया है। शुरुआत से ही वो लाजवाब फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनके बल्ले से चौके और छक्कों की बरसात हो रही है। टीम का स्कोर 7.5 ओवर में 0 विकेट पर 108 रन है।

10:10 PM (IST) Apr 12

IPL 2025 SRH vs PBKS: 6 ओवर के बाद मैच का हाल

246 रनों का पीछा करते हुए हैदराबाद के बल्लेबाजों ने घातक शुरुआत की है। टीम का स्कोर 6 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान ने 83 रन है। क्रीज पर अभिषेक शर्मा 49 और ट्रेविस हेड 28 बनाकर मौजूद हैं। 

09:26 PM (IST) Apr 12

IPL 2025 SRH vs PBKS: पंजाब ने हैदराबाद को 246 रनों का लक्ष्य दिया

पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट 245 रनों का विशाल स्कोर बना दिया है। मार्कस स्टॉयनिस ने 20वें ओवर में शमी को लगातार 4 छक्के मारे। श्रेयस अय्यर ने 82 रनों की पारी खेली। हैदराबाद को जीतने के लिए 246 रनों का पहाड़ चढ़ना होगा।

09:26 PM (IST) Apr 12

IPL 2025 SRH vs PBKS: पंजाब ने हैदराबाद को 246 रनों का लक्ष्य दिया

पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट 245 रनों का विशाल स्कोर बना दिया है। मार्कस स्टॉयनिस ने 20वें ओवर में शमी को लगातार 4 छक्के मारे। श्रेयस अय्यर ने 82 रनों की पारी खेली। हैदराबाद को जीतने के लिए 246 रनों का पहाड़ चढ़ना होगा।

09:07 PM (IST) Apr 12

IPL 2025 SRH vs PBKS: पंजाब का छठा विकेट गिरा

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने अपना छठा विकेट 206 रन के स्कोर पर खो दिया है। श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर हर्षल पटेल के चौथे शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 17.3 ओवर में 206/6 है।

09:05 PM (IST) Apr 12

IPL 2025 SRH vs PBKS: पंजाब का पांचवां विकेट गिरा

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने अपना पांचवां विकेट 205 रन के स्कोर पर खो दिया है। ग्लेन मैक्सवेल केवल 3 रन बनाकर हर्षल पटेल के दूसरे शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 17.1 ओवर में 205/5 है।

08:49 PM (IST) Apr 12

IPL 2025 SRH vs PBKS: पंजाब का चौथा विकेट गिरा

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने अपना चौथा विकेट 168 रन के स्कोर पर खो दिया है। शशांक सिंह केवल 2 रन बनाकर हर्षल पटेल के दूसरे शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 14.1 ओवर में 168/4 है।

08:42 PM (IST) Apr 12

IPL 2025 SRH vs PBKS: पंजाब का तीसरा विकेट गिरा

पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने अपना तीसरा विकेट 164 रन के स्कोर पर खो दिया है। नेहल वढेरा 22 गेंदों में 27 रन बनाकर ईशान मलिंगा के दूसरे शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 13.3 ओवर में 163/3 है। 

08:38 PM (IST) Apr 12

IPL 2025 SRH vs PBKS: 13 ओवर के बाद मैच का हाल

टॉस जीतकर पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए घातक शुरुआत की है। टीम का स्कोर 13 ओवर में 160 रन हो चुका है। क्रीज पर श्रेयस अय्यर 53 और नेहल बढेरा 23 रन बनाकर मौजूद हैं। प्रियांश आर्य 13 में 36 बनाकर आउट हुए, जबकि प्रभसिमरन 23 में 42 बनाकर पवेलियन लौटे। हैदराबाद के गेंदबाज मुश्किल में नजर आ रहे हैं। 

08:37 PM (IST) Apr 12

IPL 2025 SRH vs PBKS: श्रेयस अय्यर ने जड़ा अर्धशतक

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर दिया है। शुरुआत से ही वो लाजवाब फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनके बल्ले से चौके और छक्कों की बरसात हो रही है। टीम का स्कोर 12.5 ओवर में 2 विकेट पर 159 रन है। 

08:12 PM (IST) Apr 12

IPL 2025 SRH vs PBKS: 7 ओवर के बाद मैच का हाल

टॉस जीतकर पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए घातक शुरुआत की है। टीम का स्कोर 7 ओवर में 92 रन हो चुका है। क्रीज पर श्रेयस अय्यर 10 और नेहल बढेरा 2 रन बनाकर मौजूद हैं। प्रियांश आर्य 13 में 36 बनाकर आउट हुए, जबकि प्रभसिमरन 23 में 42 बनाकर पवेलियन लौटे। 

07:16 PM (IST) Apr 12

IPL 2025 SRH vs PBKS: PBKS की प्लेइंग 11

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, नेहाल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को जेन्सन, अर्शदीप सिंह, लौकी फर्गुसन, यूजी चहल। 

इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: सूर्यांश सेगड़े, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बरार, यश रवि सिंह ठाकुर। 

07:15 PM (IST) Apr 12

IPL 2025 SRH vs PBKS: SRH की प्लेइंग 11

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), जिशान अंसारी, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, ईशान मलिंगा।

इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: राहुल चहर, अभिनव मनोहर, सिमरजीत सिंह, वियान मल्डर, सचिन बेबी।

07:11 PM (IST) Apr 12

IPL 2025 SRH vs PBKS: पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पिच पर बैटिंग फर्स्ट को ज्यादा मदद मिलती है। ऐसे में पंजाब की टीम रनों का पहाड़ बनाकर हैदराबाद को दबाब में लाना चाहेगी। 

06:35 PM (IST) Apr 12

IPL 2025 SRH vs PBKS: थोड़ी देर में होगा टॉस

राजीव गांधी इंटेरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में थोड़ी देर में दोनों कप्तान टॉस के लिए उतरेंगे। यहां पर पहले बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान होता है। ऐसे में टॉस जीतने के बाद कप्तान बल्लेबाजी का निर्णय ले सकते हैं। SRH के पास फायर पावर मौजूद है, जो पहले बैटिंग में अपना दम दिखाना चाहेगी। 

03:58 PM (IST) Apr 12

IPL 2025 SRH vs PBKS: PBKS की संभावित प्लेइंग 11 (पहले बोलिंग करते हुए)

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, नेहाल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को जेन्सन, अर्शदीप सिंह, लौकी फर्गुसन, यूजवेंद्र चहल, यश ठाकुर, वयस्क विजयकुमार।

इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: सूर्यांश सेगड़े, प्रवीण दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद।

03:58 PM (IST) Apr 12

IPL 2025 SRH vs PBKS: PBKS की संभावित प्लेइंग 11 (पहले बैटिंग करते हुए)

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, नेहाल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को जेन्सन, अर्शदीप सिंह, लौकी फर्गुसन, यश ठाकुर, वयस्क विजयकुमार।

इंपैक्ट सब्स्टीट्यूट: सूर्यांश सेगड़े, प्रवीण दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, यूजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद।