IPL 2026 में गुरुवार 2 अप्रैल को बेहद रोमांचक मुकाबला होना है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले इस मैच में खेलने वाली दोनों टीमें इस सीजन में 200+ रन बनाने के बावजूद अपने पहले मैच हार चुकी हैं। ऐसे में आज का मुकाबला बेहद खास है। 

IPL 2026 Today KKR vs SRH Match Schedule: आईपीएल 2026 का छठा मैच आज (गुरुवार, 2 अप्रैल) कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा। मैच का टॉस शाम 7:00 बजे हुआ। KKR के कैप्टन अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यानी SRH अब पहले बैटिंग करते हुए एक लंबा टारगेट देना चाहेगी। पहली गेंद 7:30 बजे फेंकी जाएगी। 

Who Won Yesterday’s Cricket Match, DC vs LSG IPL 2026 Result: कल का मैच कौन जीता? दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

अपने पहले मैच में दोनों टीमें हारीं

इस सीजन के अपने पहले मैच में KKR और SRH दोनों ने 200+ रन बनाए थे। लेकिन दोनों ही टीमें लक्ष्य का पीछा करते हुए बिखर गईं। इसके अलावा, दोनों की गेंदबाजी भी काफी कमजोर नजर आई, जो अब इस मैच में भी सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है।

ईडन गार्डन्स पिच: बल्लेबाजों के लिए मददगार

Eden Gardens की पिच हाल के समय में बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार रही है। छोटा मैदान होने के कारण यहां हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद रहती है। ऐसे में दोनों टीमों के गेंदबाजों की परीक्षा होना तय है।

KKR की बॉलिंग कमजोरी बनी चिंता

KKR इस सीजन में कमजोर बॉलिंग लाइन-अप के साथ उतरी है। चोट और अनुपस्थिति के कारण टीम के कई अहम खिलाड़ी नहीं खेल पा रहे हैं। पहले मैच में Mumbai Indians ने आसानी से 221 रन चेज कर लिए थे। ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी जैसे गेंदबाजों का प्रदर्शन अब तक ज्यादा प्रभावी नहीं रहा। KKR की ताकत माने जाने वाले स्पिनर सुनील नरैन और वरुण चक्रवर्ती भी पहले मैच में कोई खास असर नहीं छोड़ पाए। हालांकि, ईडन गार्डन्स में दोनों का रिकॉर्ड शानदार है। नरेन ने यहां सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। वरुण ने कोलकाता में 24 मैचों में 34 विकेट लिए हैं। अब देखना होगा कि घरेलू मैदान पर वे वापसी कर पाते हैं या नहीं।

SRH बॉलिंग यूनिट की समस्या

SRH की गेंदबाजी भी बैलेंस नहीं दिख रही है। जयदेव उनादकट, डेविड पेने और हर्षल पटेल जैसे गेंदबाज एक ही तरह की वेरिएशन पर डिपेंड रहते हैं। वहीं तेज गेंदबाज Brydon Carse चोट के कारण बाहर हो सकते हैं। पिछले मैच में SRH ने नई गेंद नीतीश रेड्डी को दी, जबकि ईशान मलिंगा ने पावरप्ले में गेंदबाज़ी नहीं की। यह रणनीति सिर्फ एक बार इस्तेमाल की गई, या आगे भी जारी रहेगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

हेड टू हेड रिकॉर्ड: KKR का दबदबा

KKR का SRH पर IPL में रिकॉर्ड काफी मजबूत है।

  • कुल मुकाबले: KKR 20 – SRH 10
  • पिछले 6 में से 5 मैच KKR ने जीते
  • पिछली भिड़ंत में SRH ने 278 रन बनाए थे (दिल्ली में), जबकि उससे पहले KKR ने कोलकाता में SRH को 80 रन से हराया था।

KKR संभावित प्लेइंग XI

अजिंक्य रहाणे (कप्तान)

फिन एलन

कैमरन ग्रीन

अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर)

रिंकू सिंह

रमनदीप सिंह

अनुकूल रॉय

सुनील नारायण

वैभव अरोड़ा

वरुण चक्रवर्ती

ब्लेसिंग मुजरबानी

कार्तिक त्यागी

SRH संभावित प्लेइंग XI

ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर)

अभिषेक शर्मा

ट्रेविस हेड

हेनरिक क्लासेन

नीतीश कुमार रेड्डी

अनिकेत वर्मा

सलिल अरोड़ा

हर्ष दुबे

ईशान मलिंगा/लियाम लिविंगस्टन

डेविड पेन

हर्षल पटेल

जयदेव उनादकट

मैच का रोमांच: रन बरसेंगे या गेंदबाज चमकेंगे?

ईडन गार्डन्स की पिच को देखते हुए एक हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। लेकिन दोनों टीमों की कमजोर गेंदबाजी इस मैच को और भी दिलचस्प बना सकती है।