IPL 2026 में KKR vs LSG मुकाबला 9 अप्रैल को खेला जाएगा। KKR का मौजूदा सीजन का ये चौथा मैच है। टीम अब तक 3 में से 2 मैच हार चुकी है। वहीं, LSG को अपने पिछले दो मैचों में एक में जीत और एक में हार का मुंह देखना पड़ा है।
Delhi Capitals vs Gujarat Titans Live Streaming: आईपीएल 2026 में गुरुवार 9 अप्रैल को 15वां मैच खेला जाना है। यह मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच है। बता दें कि KKR और LSG के बीच IPL में अब तक 6 मैच खेले गए हैं, जिनमें लखनऊ ने 4 जबकि कोलकाता ने 2 मुकाबले जीते हैं। अगर आप भी कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होनेवाले इस मैच का आनंद उठाना चाहते हैं, तो जानिए इसे कहां और कैसे देखें।
JioHotstar पर लाइव मैच कैसे देखें?
- JioHotstar पर लाइव मैच देखने के लिए आमतौर पर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है। लेकिन अगर आप Jio, Airtel या Vi का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अपने रिचार्ज प्लान जरूर चेक करें।
- कई टेलीकॉम कंपनियां अपने खास प्लान्स में JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन (Bundle Offer) देती हैं। ऐसे में आप बिना अलग से पैसे खर्च किए लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं।
मोबाइल पर HD और 4K में मैच देखने का तरीका
- मोबाइल पर मैच देखने के लिए महंगा प्लान जरूरी नहीं है। सबसे जरूरी चीज है एक अच्छा और तेज इंटरनेट कनेक्शन।
- इसके बाद आप ऐप की सेटिंग में जाकर ‘Ultra HD’ या ‘4K’ ऑप्शन चुन सकते हैं। इससे आपको बेहतरीन क्वालिटी में मैच देखने का अनुभव मिलेगा।
टीवी पर KKR vs LSG मैच कहां देखें?
- अगर आप टीवी पर परिवार के साथ मैच देखना पसंद करते हैं, तो Star Sports Network पर इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।
- यहां आप हिंदी, इंग्लिश, भोजपुरी और तमिल समेत कई भाषाओं में कमेंट्री सुन सकते हैं, जिससे आपका अनुभव और बेहतर हो जाता है।
KKR vs LSG मैच की पूरी डिटेल
मैच की तारीख : गुरुवार, 9 अप्रैल 2026
टॉस का समय : शाम 7:00 बजे (LSG ने टॉस जीत पहले फील्डिंग चुनी)
मैच शुरू होने का समय : शाम 7:30 बजे
मैदान : ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता
KKR और LSG के अगले तीन मुकाबले किसके साथ?
लखनऊ सुपर जायंट्स
12 अप्रैल: बनाम गुजरात टाइटन्स, लखनऊ
15 अप्रैल: बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु
19 अप्रैल: बनाम पंजाब किंग्स, न्यू चंडीगढ़
कोलकाता नाइट राइडर्स
14 अप्रैल: बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई
17 अप्रैल: बनाम गुजरात टाइटन्स, अहमदाबाद
18 अप्रैल: बनाम राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता


