IPL 2026 में LSG और DC के बीच मुकाबले से पहले दोनों टीमों को बड़े झटके लगे हैं। हसरंगा और स्टार्क बाहर हैं, जबकि पंत की बैटिंग पोजीशन पर सस्पेंस है। इकाना स्टेडियम में हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है।
LSG vs DC IPL 2026 Today Match: आईपीएल 2026 का पांचवा मैच आज बुधवार 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला लखनऊ के एकाना स्टेडियम में हो रहा है। बता दें कि Lucknow Super Giants (LSG) और Delhi Capitals (DC) दोनों ही पिछले सीजन में प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाए थे। हालांकि IPL 2026 से पहले दोनों टीमों ने खुद को कुछ हद तक रीसेट किया है। लेकिन इन समानताओं के अलावा दोनों टीमों की स्थिति अलग-अलग नजर आती है।
LSG vs DC Toss Update: किसने जीता टॉस?
आज के मैच का टॉस शाम 7 बजे हुआ। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। यानी अब लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बैटिंग करेगी। मैच की शुरुआत शाम साढ़े 7 बजे से होगी। LSG को अपने पहले मैच से पहले बड़ा झटका लगा है क्योंकि वानिंदु हसरंगा अभी तक भारत नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास नहीं किया है, जो श्रीलंका क्रिकेट के लिए जरूरी है। वहीं DC के लिए मिचेल स्टार्क शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि वह कंधे और कोहनी की चोट से उबर रहे हैं।
LSG vs DC: इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट
लखनऊ के Ekana Cricket Stadium में इस मैच के लिए पिच नंबर 4 का इस्तेमाल होगा। लखनऊ में मैच के दौरान तापमान करीब 28°C रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। पिछले सीजन में औसत स्कोर: 187 रन। 2024 में औसत: 203 रन था।
LSG की रणनीति: विदेशी खिलाड़ियों पर निर्भरता कम करना
LSG हसरंगा की जगह Anrich Nortje को मौका दे सकती है, खासकर लखनऊ की लाल मिट्टी की पिच को देखते हुए। लेकिन टीम केवल विदेशी बल्लेबाज़ों जैसे मिचेल मार्श, एडन मारक्रम और निकोलस पूरन पर पूरी तरह डिपेंड नहीं रहना चाहती। पिछले IPL में इन तीनों ने 400+ रन बनाए थे, जबकि भारतीय बल्लेबाजों का कुल स्कोर सिर्फ 835 रन था।
ऋषभ पंत की बैटिंग पोजीशन पर सवाल
LSG के लिए सबसे बड़ा सवाल ऋषभ पंत की बल्लेबाजी पोजीशन को लेकर है। 2025 में उन्होंने नंबर 3 पर खेलते हुए 118 रन बनाए थे। वहीं पूरन ने पिछले सीज़न में अधिकतर मैच नंबर 3 पर खेले। IPL 2025 के बाद पूरन ने कई लीग्स में नंबर 3 पर बैटिंग की, जबकि पंत ने अभी तक कोई T20 मैच नहीं खेला है।
DC की टॉप ऑर्डर चुनौती
DC को भी अपने टॉप ऑर्डर को मजबूत करने की जरूरत है। संभावना है कि पथुम निसंका और ओपनिंग कर सकते हैं। वहीं नितीश राणा नंबर 3 पर आ सकते हैं, जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था।
हेड टू हेड रिकॉर्ड: DC का पलड़ा भारी
LSG के खिलाफ DC का रिकॉर्ड 4-0 का है, जिसमें दो मैच लखनऊ में भी खेले गए हैं। इस बार LSG अपने घरेलू मैदान पर इस रिकॉर्ड को बदलना चाहेगी।
प्लेइंग XI और इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प
अगर नॉर्खिया खेलते हैं, तो LSG को एक भारतीय बल्लेबाज को इम्पैक्ट सब के रूप में रखना होगा। संभावित नाम अक्षत रघुवंशी, मुकुल चौधरी और हिम्मत सिंह हैं। LSG के कोच जस्टिन लैंगर ने बताया है कि मयंक यादव पूरी तरह फिट हैं।
DC की गेंदबाज़ी रणनीति और मिडिल ऑर्डर मजबूती
DC, स्टार्क की जगह टी नटराजन को मौका दे सकती है। तेज गेंदबाज़ी में दुष्मंथा चमीरा और लुंगी एनगिडी में से कोई या दोनों खेल सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में DC के पास ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल और डेविड मिलर जैसे मजबूत विकल्प हैं। इसके अलावा आकिब नबी के डेब्यू की भी संभावना है।
खिलाड़ियों और कोच के बयान
कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि दबाव हर सीजन का हिस्सा होता है और वह इसे संभालना जानते हैं। वहीं दुष्मंथा चमीरा ने कहा कि भारत में बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच और छोटे मैदान गेंदबाजों के लिए चुनौती होते हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, वनिंदू हसरंगा, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, मयंक यादव।
दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग 11
अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), करुण नायर/पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, आकिब नबी, थंगारसु नटारजन।


