IPL Impact Player Rule: IPL के इंपैक्ट प्लेयर रूल को लेकर BCCI ने सभी 10 फ्रेंचाइजी से राय मांगी है। 2023 में लागू हुए इस नियम पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। जानिए क्या है यह नियम और क्या IPL से इसकी विदाई हो सकती है।

Impact Player Rule 2026: IPL का अगला सीजन शुरू होने में अभी वक्त है, लेकिन इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI आईपीएल के पुराने और नए नियमों को लेकर लगातार विचार कर रहा है। इसी बीच IPL में साल 2023 में लागू किए गए Impact Player Rule को बदलने या खत्म करने की चर्चा तेज हो गई है। शुरुआत से ही विवादों में रहा यह नियम अब BCCI के रडार पर है। बोर्ड ने IPL की सभी 10 फ्रेंचाइजी से इस नियम को लेकर उनकी राय भी मांगी है।

क्या IPL से हटेगा इंपैक्ट प्लेयर रूल?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी IPL टीमों को 31 अगस्त तक इंपैक्ट प्लेयर रूल को लेकर अपनी रिपोर्ट BCCI को सौंपनी है। इस नियम की हर सीजन में आलोचना होती रही है। IPL 2026 में भी इसे लेकर काफी बहस देखने को मिली। इसे अक्सर बल्लेबाजों के पक्ष में और गेंदबाजों के खिलाफ बताया गया है। अब इस नियम को लेकर BCCI बड़ा फैसला ले सकता है। IPL 2026 में टीमों ने पहले के मुकाबले ज्यादा बार 200 से अधिक रन का स्कोर बनाया। इसी वजह से Impact Player Rule को एक बार फिर बल्लेबाजों के पक्ष में और गेंदबाजों के खिलाफ बताया गया।

हालांकि, BCCI के सचिव देवजीत सैकिया इस नियम का स्पोर्ट कर चुके हैं। उनका कहना है कि Impact Player Rule की वजह से कुछ कम स्कोर वाले मुकाबले भी देखने को मिले हैं और ऐसे मैचों में गेंदबाजों को विकेट हासिल करने के मौके मिले हैं।

और पढे़ं- दीप्ति शर्मा ने रचा बड़ा रिकॉर्ड, थिपाचा को पछाड़कर बनीं महिला T20I की नंबर 1 विकेट टेकर

रोहित से हार्दिक तक कर चुके हैं विरोध

इंपैक्ट प्लेयर रूल को लेकर कई बड़े भारतीय क्रिकेटर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों ने इस नियम पर सवाल उठाए हैं। इन खिलाड़ियों का मानना है कि एक एक्स्ट्रा खिलाड़ी को मैच के बीच में शामिल करने से टीमों का संतुलन बदल जाता है और गेंदबाजों के लिए मुकाबला मुश्किल हो सकता है।

क्या होता है Impact Player Rule?

इंपैक्ट प्लेयर रूल की शुरुआत IPL में 2023 से हुई थी। इसके तहत टॉस से पहले दोनों टीमों को 5-5 ऐसे खिलाड़ियों के नाम देने होते हैं, जिन्हें सब्स्टीट्यूट के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। मैच के दौरान इन पांच खिलाड़ियों में से किसी एक को Impact Player के रूप में मैदान पर उतारा जा सकता है। यह बदलाव पारी की शुरुआत में, किसी ओवर के खत्म होने के बाद या विकेट गिरने के बाद किया जा सकता है। जिस खिलाड़ी की जगह इंपैक्ट प्लेयर मैदान पर आता है, वह खिलाड़ी दोबारा उस मैच में हिस्सा नहीं ले सकता। इस नियम को लेकर लगातार आलोचना हो रही है। अब BCCI के सामने बड़ा सवाल यह है कि क्या इंपैक्ट प्लेयर रूल को आगे भी जारी रखा जाए, इसमें बदलाव किया जाए या इसे खत्म कर दिया जाए। सभी 10 फ्रेंचाइजी की राय मिलने के बाद बोर्ड इस नियम के भविष्य पर बड़ा फैसला ले सकता है।

इंपैक्ट प्लेयर रूल को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. Impact Player Rule IPL में कब लागू हुआ था?

यह नियम IPL में साल 2023 से लागू हुआ था।

2. Impact Player Rule में क्या होता है?

टीमें टॉस से पहले 5-5 सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों के नाम देती हैं और इनमें से किसी एक को मैच के दौरान Impact Player के रूप में उतारा जा सकता है।

3. BCCI ने Impact Player Rule पर क्या कदम उठाया है?

BCCI ने IPL की सभी 10 फ्रेंचाइजी से इस नियम पर उनकी राय और रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद नियम के भविष्य पर फैसला हो सकता है।