MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Kal ka Rashifal
New York Subway Accident
Gurugram Hit and Run Case
Disha Salian Case
Gurugram Hit and Run Case
Rishi Panchami Vrat Katha
Oracle Layoffs
Neemuch School 9 PHOTO
Punjab Influencer Manjeet Kaur
Haiwaan Box Office Collection
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
Ashoknagar Accident
Disha Salian Case
Jaipur Murder Case
Top 10 Morning News
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 4-6-4-6-4-6-4-6... ईशान किशन की ऐसी खूंखार बल्लेबाजी नहीं देखी होगी, न्यूजीलैंड की लगा दी लंका

4-6-4-6-4-6-4-6... ईशान किशन की ऐसी खूंखार बल्लेबाजी नहीं देखी होगी, न्यूजीलैंड की लगा दी लंका

Ishan Kishan: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे T20 इंटरनेशनल मुकाबले में ईशान किशन ने बल्ले से ऐसा तांडव मचाया, जिसे देख फैंस खुशी से झूम उठे। रायपुर के मैदान पर खूब चौके और छक्के मारे। टीम इंडिया के लिए वो बड़ा मैच विनर बन और कीवी की लंका लगा दी। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Jan 23 2026, 11:02 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
भारत न्यूजीलैंड दूसरा टी20
Image Credit : X/BCCI

भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20

रायपुर के वीर नारायण सिंह स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया। ईशान किशन ने अपने बल्लेबाजी से पूरी तरह समा बांध दी। उन्होंने धुंआधार बल्लेबाजी करके कीवी टीम की लंका लगा दी। मैदान के हर कोने में ईशान ने चौके और छक्के मारे। उनकी इस बल्लेबाजी ने पूरे फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। कप्तान, कोच, खिलाड़ियों से लेकर कॉमेंटेटर ने भी जमकर तारीफ की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
रन चेज में धमाल
Image Credit : X/BCCI

रन चेज में धमाल

दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 209 रनों का लक्ष्य था था। 20 ओवर में टीम इंडिया के पास इस लक्ष्य को चेज करने के लिए सबकी नजरें अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर थीं, लेकिन माहौल ईशान किशन ने बना दिया। भारतीय टीम के दोनों ओपनर सस्ते में पवेलियन लौट गए। संजू 6 रन बनाकर आउट हो गए, फिर तुरंत अभिषेक भी बिना खाता खोले ही बाहर लौटे गए। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए ईशान ने जिम्मेदारी अपने ऊपर ली और रन चेज में धमाल मचा दिया।

35
कप्तान सूर्यकूमार के साथ साझेदारी
Image Credit : AFP

कप्तान सूर्यकूमार के साथ साझेदारी

ईशान किशन ने अकेले के छोर से जिम्मेदारी उठा ली। सामने आने वाले न्यूजीलैंड के सभी गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर दी। चाहे स्पिनर हो या तेज गेंदबाज, हर किसी के ऊपर वो बरस गए। लेग साइड, ऑन साइड, कवर और रिवर्स स्विप के जरिए भी अच्छी शॉट खेले। ईशान ने कप्तान के साथ मिलकर कुल 122 रनों की साझेदारी कर डाली, जिसमें सिर्फ 49 गेंदे खेली। ईशान ने इस साझेदारी में 31 गेंदों पर 76 रन बनाए, जबकि सूर्या ने 18 में 39 लगाए।

45
64 रन सिर्फ बाउंड्री से
Image Credit : AFP

64 रन सिर्फ बाउंड्री से

बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने ज्यादा सिंगल नहीं लगाया। सिर्फ चौके और छक्के की बरसात कर डाली। उन्होंने 32 गेंदों का सामना किया और 76 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 11 चौके और 4 छक्के निकले। कुल 64 रन सिर्फ बाउंड्री के जरिए ही बना दिए। 8 रन ही भागकर बनाए। उनका इस बल्लेबाजी में स्ट्राइक रेट भी 237.50 का रहा, जिसकी जरूरत टीम इंडिया को काफी ज्यादा थी।

55
लंबे समय बाद मिला मौका
Image Credit : AFP

लंबे समय बाद मिला मौका

टीम इंडिया में ईशान किशन को लंबे समय के बाद वापसी करने का मौका मिला है। वो 2 साल से ज्यादा समय से बाहर चल रहे थे, लेकिन जब वापसी की धमाल मचा दिया। हालांकि, पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे, मगर दूसरा मौका हाथ से नहीं जाने दिया और न्यूजीलैंड की नींद उड़ा दी। प्लेइंग 11 में भी उनकी जगह तिलक वर्मा के चलते बनी, क्योंकि वो इंजरी के चलते बाहर चल रहे हैं।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
क्रिकेट समाचार
ईशान किशन
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में रनों का अंबार या स्पिन का जाल? जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
Recommended image2
Sanju Samson: आज 'करो या मरो' का मैच, एक गलती और टीम से हो सकती है छुट्टी!
Recommended image3
MS Dhoni: धोनी ने जो सपना दिखाया, अब झारखंड के इन खिलाड़ियों ने कर दिखाया! दिलीप ट्रॉफी जीत ने बदल दी पूरी कहानी
Recommended image4
मोहसिन नकवी ने ACC के नियमों को किया दरकिनार? ट्रॉफी देने के प्रोटोकॉल में क्या है गाइडलाइन, उल्लंघन पर क्या होगी कार्रवाई?
Recommended image5
एक बार नहीं, तीन बार हुआ भारत का ट्रॉफी को लेकर विवाद, हर बार पाकिस्तान का कनेक्शन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved