MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • ICC के निर्विरोध चेयरमैन बने जय शाह: इन भारतीयों के सिर सज चुका है ताज

ICC के निर्विरोध चेयरमैन बने जय शाह: इन भारतीयों के सिर सज चुका है ताज

आईसीसी के नवनिर्वाचित चेयरमैन जय शाह अबतक के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष हैं। 35 साल की उम्र में वह क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था का हेड चुने गए। वे ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे। जय शाह से पहले भी भारत के कई दिग्गज ICC चेयरमैन का पदभार संभाल चुके हैं।  

3 Min read
Author : Dheerendra Gopal
| Updated : Aug 28 2024, 09:27 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
सबसे कम उम्र के ICC चेयरमैन
Image Credit : Social media

सबसे कम उम्र के ICC चेयरमैन

आईसीसी के नवनिर्वाचित चेयरमैन जय शाह अबतक के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष हैं। 35 साल की उम्र में वह क्रिकेट की सबसे बड़ी वैश्विक संस्था के हेड चुने गए हैं। आईसीसी के 16 मेंबर्स वाले बोर्ड ने अध्यक्ष पद का चुनाव किया है। 27 अगस्त को आईसीसी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख थी। 30 नवम्बर को निवर्तमान अध्यक्ष ग्रेग बार्कले का कार्यकाल पूरा हो रहा है। वह तीसरी बार चुनाव लड़ने से खुद को पीछे कर लिए थे। शाह का कार्यकाल दो साल का होगा।

25
जय शाह के पहले भी भारत के कई लोग बन चुके हैं चेयरमैन
Image Credit : social media

जय शाह के पहले भी भारत के कई लोग बन चुके हैं चेयरमैन

शरद पवार (2010-2012): भारतीय राजनेता व क्रिकेट प्रशासक शरद पवार भी आईसीसी के चेयरमैन रह चुके हैं। पवार 2010 से 2012 तक ICC के अध्यक्ष रहे। ICC में अपने कार्यकाल से पहले वे BCCI के अध्यक्ष थे। क्रिकेट को वैश्विक लेवल पर लोकप्रियता दिलाने में शरद पवार का भी बड़ा योगदान रहा। भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में ICC क्रिकेट विश्व कप 2011 की मेजबानी सुनिश्चित करने में भी उनका अहम रोल रहा।

35
दुनिया के सभी बोर्ड को धनी बना दिया
Image Credit : Getty

दुनिया के सभी बोर्ड को धनी बना दिया

जगमोहन डालमिया (1997-2000): जगमोहन डालमिया एक प्रभावशाली भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर थे। डालमिया 1997 से 2000 तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष रहे। क्रिकेट मैचों के स्लॉट्स को टेलीविजन चैनलों को नीलामी कर उन्होंने बोर्ड के रेवेन्यू को बढ़ाया। क्रिकेट से रेवेन्यू जनरेट करने का उनका मॉडल आज दुनिया के सभी बोर्ड को धनी बना दिया है। ICC में अपनी भूमिका से पहले, उन्होंने BCCI के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। BCCI को दुनिया के सभी बोर्ड से अमीर बनाने का श्रेय भी डालमिया को जाता है।

45
"बिग थ्री" क्रिकेट बोर्डों को अधिक शक्ति
Image Credit : Getty

"बिग थ्री" क्रिकेट बोर्डों को अधिक शक्ति

एन. श्रीनिवासन (2014-2015): एन. श्रीनिवासन 2014 में ICC के चेयरमैन का पद संभालने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष थे। उनके कार्यकाल के दौरान ICC ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक परिवर्तन किए। इसमें "बिग थ्री" क्रिकेट बोर्डों को अधिक शक्ति देना शामिल था। ब्रिग थ्री यानी भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड। उनका कार्यकाल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सट्टेबाजी कांड से संबंधित विवादों से भरा रहा।

55
सभी बोर्डों में समान रेवेन्यू वितरण का मॉडल किया लागू
Image Credit : Getty

सभी बोर्डों में समान रेवेन्यू वितरण का मॉडल किया लागू

शशांक मनोहर (2015-2020): शशांक मनोहर ने 2015 से 2020 तक ICC के चेयरमैन के रूप में कार्य किया। वे ICC के पहले स्वतंत्र चेयरमैन बने थे। ICC में अपनी भूमिका से पहले मनोहर ने BCCI के अध्यक्ष के रूप में दो कार्यकाल पूरे किए। ICC के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने वैश्विक क्रिकेट विकास को बढ़ावा देने और "बिग थ्री" बोर्डों के प्रभाव को कम करने के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव स्ट्रक्चर में सुधार किया। उनके कार्यकाल में निर्णय लेने को लोकतांत्रिक बनाने और सभी क्रिकेट खेलने वाले देशों के बीच राजस्व वितरण को बढ़ाने के प्रयास देखे गए।

यह भी पढ़ें:

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
MI vs SRH: एक और हार बर्दाश्त नहीं, हैदराबाद के खिलाफ मुंबई का 'करो या मरो' मुकाबला
Recommended image2
Orange Cap Update: वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक को पछाड़ा, संजू सैमसन टॉप-10 से बाहर, देखें पूरी लिस्ट
Recommended image3
ड्रेसिंग रूम में नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए Riyan Parag, वीडियो हो गया वायरल
Recommended image4
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 29 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Recommended image5
Who Won Yesterday's IPL Match, 28th April 2026: RR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 40वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved