कर्नाटक की जीत के बाद टीम के साथ जश्न मनाते हुए होयसला सीने में तेज दर्द के कारण मैदान पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत एम्बुलेंस द्वारा बेंगलुरु के बॉरिंग अस्पताल ले जाया गया।

कर्नाटक। कर्नाटक के पूर्व क्रिकेटर के होयसला की 22 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एजिस साउथ जोन टूर्नामेंट के एक मैच के बाद दिल का दौरा पड़ने से 34 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर की मौत हो गई। ये घटना बेंगलुरु के RSI क्रिकेट मैदान में प्रतियोगिता में तमिलनाडु के खिलाफ कर्नाटक के मैच के बाद हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कर्नाटक की जीत के बाद टीम के साथ जश्न मनाते हुए होयसला सीने में तेज दर्द के कारण मैदान पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत एम्बुलेंस द्वारा बेंगलुरु के बॉरिंग अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुख की बात है कि अस्पताल ले जाते समय दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। के होयसला मध्यक्रम के बल्लेबाज और गेंदबाज थे। उन्होंने अंडर-25 वर्ग में कर्नाटक टीम का प्रतिनिधित्व भी किया था।

मृत अवस्था में क्रिकेटर को लाया गया हॉस्पिटल

के होयसला की मौत पर बॉरिंग हॉस्पिटल और अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ। मनोज कुमार ने बताया कि क्रिकेटर को मृत अवस्था में बॉरिंग अस्पताल लाया गया था, जिसके बाद उसके पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बता दें कि के होयसला कर्नाटक प्रीमियर लीग में भी खेल चुके थे।

ये भी पढ़ें: WPL 2024 MI vs DC: सजीवन सजना ने आखिरी गेंद पर सिक्सर लगा मुंबई इंडियन्स को जिताया, हरमनप्रीत-यास्तिका ने जड़े अर्धशतक