11:16 PM (IST) Mar 22

IPL 2025 KKR vs RCB Live Updates: KKR vs RCB: पहले पांड्या ने गेंदबाजी में पीटा, फिर कोहली-साल्ट ने बल्लेबाजी में कूटा, केकेआर को हारकर आरसीबी की धमाकेदार शुरुआत

KKR vs RCB: IPL 2025 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हरा दिया है। 175 रनों के लक्ष्य का पीछा RCB ने 16.2 ओवर में कर दिया। विराट कोहली ने 59 रनों की नाबाद पारी खेली।

 

Read Full Story
10:47 PM (IST) Mar 22

IPL 2025 KKR vs RCB Live Updates: आरसीबी ने केकेआर को 7 विकेट से हराया

आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में आरसीबी ने केकेआर को 7 विकेट से हरा दिया है और सीजन की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की है। विराट कोहली 59 रन बनाकर अंत तक क्रीज पर डटे रहे। 

10:40 PM (IST) Mar 22

IPL 2025 KKR vs RCB Live Updates: बेंगलुरू को लगा तीसरा झटका

175 रनों का पीछा करते हुए बेंगलुरू का तीसरा विकेट 162 रनों के स्कोर पर गिर चुका है। कप्तान रजत पाटीदार 16 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए हैं। वैभव अरोरा की गेंद को बाहर भेजने के चक्कर में वह सीधे बाउंड्री पर खड़े रिंकू सिंह को कैच दे बैठे। 

10:35 PM (IST) Mar 22

IPL 2025 KKR vs RCB Live Updates: आरसीबी के 150 रन पूरे

175 रनों का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 14.5 ओवर में 150 रन को पार कर चुकी है। विराट कोहली 58 और रजत पाटीदार 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 31 गेंदों पर 22 रनों की जरूरत है। 

10:32 PM (IST) Mar 22

IPL 2025 KKR vs RCB Live Updates: IPL 2025 से पहले विराट कोहली को BCCI ने दिया खास उपहार, ओपनिंग सेरेमनी के बाद मिला बड़ा तोहफा

Virat Kohli Momento Award: IPL 2025 का आगाज हो चुका है। पहले मुकाबले में कोलकाता और बेंगलुरु की टीम आमने सामने हैं। इस बड़े मैच से पहले बीसीसीआई ने विराट कोहली को एक बड़ा सम्मान दिया है। ओपनिंग सेरेमनी के बाद उन्हें खास अवॉर्ड मिला।

 

Read Full Story
10:26 PM (IST) Mar 22

IPL 2025 KKR vs RCB Live Updates: विराट कोहली का अर्धशतक पूरा

विराट कोहली ने अपने 400वें टी20 मैच में अपना अर्धशतक पूरा किया है। कोलकाता के खिलाफ इडेन गार्डन में 175 रन चेस करते हुए 30 गेंदों पर हाफ सेंचुरी जड़ी है। 

10:23 PM (IST) Mar 22

IPL 2025 KKR vs RCB Live Updates: कोलकाता को मिली दूसरी सफलता

केकेआर ने 118 रन के स्कोर पर आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा दिया है। देवदत्त पड्डीकल 10 रन बनाकर सुनील नरेन के पहले शिकार बने हैं। छक्का लगाने के प्रयास में वह सीधे गेंद रमनदीप सिंह को दे बैठे।  

10:10 PM (IST) Mar 22

IPL 2025 KKR vs RCB Live Updates: कोलकाता को मिली पहली सफलता

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 95 रन के स्कोर पर बेंगलुरू को पहला झटका दिया है। फिल साल्ट 56 रनों की लाजवाब पारी खेलकर वरुण चक्रवर्ती के शिकार बने हैं। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह ठीक से गेंद को टाइम नहीं कर पाए और कैच आउट हो गए। 

10:05 PM (IST) Mar 22

IPL 2025 KKR vs RCB Live Updates: फिल साल्ट ने जड़ा अर्धशतक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने कोलकाता के खिलाफ पहले मुकाबले में अर्धशतक जमाया है। उन्होंने 50 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी की है। साथ ही, 175 रनों का पीछा कर रही टीम को अच्छी शुरुआत दी है। 

09:57 PM (IST) Mar 22

IPL 2025 KKR vs RCB Live Updates: पहले पावरप्ले में बेंगलुरू की धमाकेदार शुरुआत

175 रनों का पीछा करते हुए आरसीबी ने धमाकेदार शुरुआत की है। पहले पावरप्ले की समाप्ति तक टीम का स्कोर बिना कोई नुकसान के 80 रन है। फिल साल्ट 49 और विराट कोहली 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

09:47 PM (IST) Mar 22

IPL 2025 KKR vs RCB Live Updates: बेंगलुरू के 50 रन पूरे

175 रनों का पीछा करते हुए बेंगलुरू ने 3.2 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं। फिलिप साल्ट तूफ़ानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, विराट कोहली भी क्रीज पर मौजूद हैं। टीम का स्कोर 4 ओवर में 58/0 है। जीत के लिए 96 गेंदों पर 117 रन चाहिए। 

09:15 PM (IST) Mar 22

IPL 2025 KKR vs RCB Live Updates: 174 रन पर सिमटी कोलकाता की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 174 रन बनाए हैं और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के सामने 175 रनों का लक्ष्य दिया है। क्रुणाल पांड्या ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। केकेआर की ओर से सबसे ज्यादा 56 रन कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बनाए। 

09:07 PM (IST) Mar 22

IPL 2025 KKR vs RCB Live Updates: कोलकाता का सातवां विकेट गिरा

बेंगलुरू ने 168 रन के स्कोर पर कोलकाता को सातवां झटका दे दिया है। अंगकृष रघुवंशी 30 रन बनाकर यश दयाल की गेंद पर आउट हुए। टीम का स्कोर 19 ओवर में 169/7 है। 

08:51 PM (IST) Mar 22

IPL 2025 KKR vs RCB Live Updates: बेंगलुरू को मिली छठी सफलता

बेंगलुरू ने 150 रन के स्कोर पर कोलकाता का छठा झटका दे दिया है। खतरनाक बल्लेबाज आंद्रे रसल 4 रन बनाकर सुयश शर्मा का शिकार बन गए हैं। आरसीबी ने मैच में पूरी तरह से वापसी कर ली है। 

08:48 PM (IST) Mar 22

IPL 2025 KKR vs RCB Live Updates: कोलकाता को लगा पांचवां झटका

बेंगलुरू ने कोलकाता की बल्लेबाजी में पांचवां विकेट झटक लिया है। रिंकू सिंह 12 रन बनाकर क्रुणाल पांड्या के तीसरे शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 15 ओवर में 145/5 है। 

08:28 PM (IST) Mar 22

IPL 2025 KKR vs RCB Live Updates: कोलकाता का तीसरा विकेट गिरा

बेंगलुरू ने कोलकाता का तीसरा विकेट 110 रन के स्कोर पर दिया है। अर्धशतक बनाकर 56 रन पर बल्लेबाजी कर रहे अजिंक्य रहाणे पंड्या के पहले शिकार बने हैं। वह बड़े शॉट खेलने के चक्कर में रसिख डार सलाम को कैच दे बैठे। 

08:25 PM (IST) Mar 22

IPL 2025 KKR vs RCB Live Updates: बेंगलुरू की मिली दूसरी सफलता

रॉयल चैलेंजर्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स का दूसरा विकेट 107 रन के स्कोर पर दिया है। सुनील नरेन 44 रन बनाकर रसिख डार सलाम के पहले शिकार बने हैं। बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह सीधे कीपर के हाथों में दे बैठे। 

08:23 PM (IST) Mar 22

IPL 2025 KKR vs RCB Live Updates: KKR की पारी 100 के पार

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.3 ओवर में 102 रन पूरे कर लिए हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। वहीं, सुनील नरेन भी कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम का स्कोर 9.4 ओवर में 107/1 है। 

08:17 PM (IST) Mar 22

IPL 2025 KKR vs RCB Live Updates: अजिंक्य रहाणे ने जमाया अर्धशतक

आईपीएल 2025 का पहला अर्धशतक अजिंक्य रहाणे के बल्ले से निकला है। कोलकाता के कप्तान ने केवक 25 गेंदों पर ही हाफ सेंचुरी जड़ी। वह शुरू से ही कमाल के फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 

07:58 PM (IST) Mar 22

IPL 2025 KKR vs RCB Live Updates: KKR की पारी में 50 रन पूरे

KKR की बल्लेबाजी में 5.4 ओवर में 50 रन पूरे हो चुके हैं। अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन खतरनाक फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दोनों क बीच 50 रनों की साझेदारी भी पूरी हो चुकी है।