MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • MI vs CSK: क्या आज फिर तय है मुंबई की हार? 2023 के बाद के ये डरावने आंकड़े देख टेंशन में आ जाएंगे फैंस!

MI vs CSK: क्या आज फिर तय है मुंबई की हार? 2023 के बाद के ये डरावने आंकड़े देख टेंशन में आ जाएंगे फैंस!

MI vs CSK Match: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की आज शाम 7:30 बजे वानखेड़े स्टेडियम में जंग होने वाली है, लेकिन मैच से पहले ही मुंबई के फैंस के पसीने छूट रहे हैं। वजह गर्मी नहीं, बल्कि वो आंकड़े हैं जो बता रहे हैं कि पलड़ा चेन्नई का भारी है।

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Apr 23 2026, 03:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : ANI

मुंबई इंडियंस के पक्ष में नहीं है आंकड़े

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आईपीएल में कुल 41 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 22 मैच मुंबई ने जीते हैं। भले ही इस ओवरऑल रिकॉर्ड में मुंबई आगे हो, लेकिन पिछले 3 सालों की कहानी कुछ और ही बयां कर रही है। साल 2023 से अब तक इन दोनों के बीच 5 मैच हुए हैं। इन 5 में से चेन्नई ने 4 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई सिर्फ 1 बार ही बाजी मार पाई है। यानी वानखेड़े में घर का शेर कहलाने वाली मुंबई अब चेन्नई के सामने संघर्ष करती दिख रही है।

25
Image Credit : ANI

धोनी और रोहित शर्मा की वापसी

आज का मैच सिर्फ आंकड़ों का नहीं, जज्बातों का भी है। फैंस के लिए दो सबसे बड़ी खुशखबरी ये हैं कि MS धोनी इस सीजन के पहले 6 मैचों में मैदान पर नहीं दिखे थे, लेकिन आज उनके खेलने की पूरी संभावना है। चोट की वजह से पिछले 2 मैच मिस करने वाले 'हिटमैन' रोहित शर्मा भी आज मैदान पर गदर मचाने को तैयार हैं।

Related Articles

Related image1
MI vs CSK Preview: IPL का 'एल क्लासिको', क्या इस सीजन में पहली बार मैदान पर उतरेंगे धोनी?
Related image2
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 23 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
35
Image Credit : Gemini AI

वानखेड़े में आज किसका चलेगा सिक्का?

वानखेड़े की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन रही है। यहां इस सीजन 3 मैच हुए हैं, जिनमें से 2 बार स्कोर 200 के पार गया है। खास बात ये कि यहां चेज करने वाली टीम ज्यादा फायदे में रहती है। अब तक हुए 126 मैचों में से 68 बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। यानी टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी चुन सकता है।

45
Image Credit : ANI

CSK vs MI: इन 4 खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर

तिलक वर्मा (MI): पिछले मैच में शानदार शतक जड़ा है, स्ट्राइक रेट 187 का है।

संजू सैमसन (CSK): चेन्नई के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन (192) बनाने वाले बल्लेबाज।

अंशुल कंबोज (CSK): अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों की गिल्लियां उड़ा रहे हैं, अब तक 13 विकेट ले चुके हैं।

शार्दुल ठाकुर (MI): विकेट चटकाने में माहिर, अहम मौकों पर ब्रेकथ्रू दिलाते हैं।

55
Image Credit : Gemini AI

MI vs CSK Weather Report: मुंबई की खतरनाक गर्मी में मैच

आज मुंबई का पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। खिलाड़ियों के लिए इतनी तपिश में खेलना बड़ी चुनौती हो सकती है। हालांकि, बारिश की कोई उम्मीद नहीं है, तो फैंस को पूरे 40 ओवर का रोमांच देखने को मिलने की पूरी संभावना है।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
आईपीएल
खेल समाचार
क्रिकेट समाचार
एम एस धोनी
रोहित शर्मा

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के लड़के ने IPL में मचाया तहलका, तोड़ा मैक्सवेल का धांसू रिकॉर्ड!
Recommended image2
MI vs CSK Preview: IPL का 'एल क्लासिको', क्या इस सीजन में पहली बार मैदान पर उतरेंगे धोनी?
Recommended image3
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 23 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Recommended image4
Kal Ka Match Kon Jeeta, 22 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RR vs LSG, जानें 32वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
Recommended image5
LSG vs RR Live Streaming: लखनऊ-राजस्थान में जोरदार टक्कर, मुफ्त में कहां देखें आज का IPL मैच
Related Stories
Recommended image1
MI vs CSK Preview: IPL का 'एल क्लासिको', क्या इस सीजन में पहली बार मैदान पर उतरेंगे धोनी?
Recommended image2
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 23 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved