MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • MI vs SRH Photos: मुंबई इंडियंस को मिली एकतरफा जीत के 10 खतरनाक मोमेंट्स, देखें हार्दिक के पलटन ने हैदराबाद को कैसे रौंद डाला?

MI vs SRH Photos: मुंबई इंडियंस को मिली एकतरफा जीत के 10 खतरनाक मोमेंट्स, देखें हार्दिक के पलटन ने हैदराबाद को कैसे रौंद डाला?

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2025 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हरा दिया। 163 रनों के लक्ष्य को MI ने 6 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। 

3 Min read
Author : Shivansh Shekhar
Published : Apr 17 2025, 11:45 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19
टॉस जीतकर हार्दिक ने गेंदबाजी चुनी
Image Credit : ANI

टॉस जीतकर हार्दिक ने गेंदबाजी चुनी

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके जवाब में बल्लेबाजी करते हुए SRH की शुरुआत धीमी गति से हुई।

29
पहले पावरप्ले में MI गेंदबाजों का दबदबा
Image Credit : ANI

पहले पावरप्ले में MI गेंदबाजों का दबदबा

शुरुआती 6 ओवर में मुंबई के गेंदबाजों ने हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को पूरी तरह से बांधे रखा और रन बनाने का तेजी से मौका नहीं दिया। पहले पावरप्ले में हैदराबाद ने 50 का आंकड़ा भी पार नहीं किया।

Related Articles

Related image1
DC vs RR, IPL 2025: सुपर ओवर तक गया रोमांचक मैच, चला मिशेल स्टार्क का जादू, दिल्ली को दिलाई जीत
Related image2
IPL में लौट आया 156.57 kmph की गति से गेंद फेंकने वाला गेंदबाज, सीधा उड़ाता है स्टंप, बल्लेबाजों के लिए बनेगा काल!
39
नहीं चला अभिषेक और हेड का बल्ला
Image Credit : ANI

नहीं चला अभिषेक और हेड का बल्ला

पिछले मुकाबले में 141 बनाने वाले अभिषेक शर्मा ने 40 रन जरूर बनाए, लेकिन उसे बड़ा नहीं बना पाए और हार्दिक पांड्या के शिकार बन गए। वहीं, ट्रेविस हेड ने भी कमाल नहीं किया 29 गेंदों पर 28 रन बनाए, जिसके चलते रन गति धीमी हो गई।

49
ईशान किशन लगातार हुए फ्लॉप
Image Credit : ANI

ईशान किशन लगातार हुए फ्लॉप

सीजन के पहले मैच में शतक जड़ने वाले ईशान किशन लगातार छठी बार फ्लॉप हो गए। अपनी पिछली फ्रेंचाइजी के सामने भी 2 रन बनाकर आउट हो गए। उससे पहले उनकी पारी 106*, 0, 2, 2, 17, 9, 2 रहा है।

59
मिडिल ऑर्डर में भी मुंबई का जलवा
Image Credit : ANI

मिडिल ऑर्डर में भी मुंबई का जलवा

हैदराबाद की पारी में बीच के ओवरों में भी मुंबई के गेंदबाजों ने दबाव बनाकर रखा। बुमराह ने 4 ओवर में 21 रन 1 विकेट, विल जैक्स 3 ओवर 14 और 2 विकेट, ट्रेंट बोल्ट 4 ओवर 29 रन 1 विकेट, हार्दिक पांड्या 4 ओवर 42 रन 1 विकेट लिए। जिसके चलते SRH ने केवल 162 रन बनाए।

69
163 का पीछा करते रोहित की तेज शुरुआत
Image Credit : ANI

163 का पीछा करते रोहित की तेज शुरुआत

हैदराबाद के खिलाफ 163 रनों का पीछा करते हुए मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने धाकड़ शुरुआत की। उन्होंने 16 गेंदों पर 3 छक्के की मदद से 26 रन बना दिए और टीम को तेज शुरुआत दे दी। हालांकि, वो पैट कमिंस की गेंद पर हेड के हाथों कैच आउट हो गए।

79
रिकल्टन-जैक्स ने पारी को लंबा खींचा
Image Credit : ANI

रिकल्टन-जैक्स ने पारी को लंबा खींचा

रोहित के आउट होने के बाद रायन रिकल्टन और विल जैक्स ने रनों की गति को बरकरार रखा। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 37 रन केवल 25 गेंदों पर लगाए। बाद में रायन रिकल्टन 23 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हो गए।

89
सूर्या और जैक्स ने जीत के करीब लाया
Image Credit : ANI

सूर्या और जैक्स ने जीत के करीब लाया

69 के स्कोर पर मुंबई के 2 विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स ने पारी को संभाला और दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 29 गेंदों में 52 रन जोड़े। फिर सूर्या फिर 15 में 26 बनाकर आउट हो गए। लेकिन, तब तक स्कोर 12.4 ओवर में 121 तक पहुंच चुका था।

99
तिलक और हार्दिक ने MI को जीत तक पहुंचाया
Image Credit : ANI

तिलक और हार्दिक ने MI को जीत तक पहुंचाया

सूर्या के बाद विल जैक्स 26 में 36 बनाकर आउट हो गए। उसके बाद तिलक वर्मा ने नाबाद 21 और हार्दिक पांड्या ने 9 गेंदों पर 21 रन बनाकर मैच को पूरी तरह से MI की झोली में डाल दिया। अंत में मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट मैच अपने नाम किया।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
आईपीएल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rinku Singh News: 'करो या मरो' मैच से पहले टीम को बड़ा झटका, -3.800 NRR ने बढ़ाई टेंशन!
Recommended image2
T20 World Cup Semifinal: सुपर 8 में बड़ा उलटफेर, अब पाकिस्तान की किस्मत दूसरों के हाथ
Recommended image3
Who Won Yesterday’s Cricket Match, PAK vs ENG: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result पाकिस्तान vs इंग्लैंड
Recommended image4
PAK vs ENG: पाकिस्तान को हरा इंग्लैंड सेमीफाइनल में, अकेले किला लड़े कप्तान हैरी ब्रूक
Recommended image5
Rinku Singh T20 World Cup Update: रिंकू सिंह ने अचानक छोड़ा T20 वर्ल्ड कप कैंप, सामने आ रही एक बड़ी वजह
Related Stories
Recommended image1
DC vs RR, IPL 2025: सुपर ओवर तक गया रोमांचक मैच, चला मिशेल स्टार्क का जादू, दिल्ली को दिलाई जीत
Recommended image2
IPL में लौट आया 156.57 kmph की गति से गेंद फेंकने वाला गेंदबाज, सीधा उड़ाता है स्टंप, बल्लेबाजों के लिए बनेगा काल!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved